IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया के लिए दूसरा वनडे 'करो या मरो' का मुकाबला, जानिए सभी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 26, 2022, 02:02 PM IST

India vs New Zealand 2nd ODI Match Preview: भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने फिलहाल सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारत को पहले वनडे में 7 विकेट से हार मिली थी।

हैमिल्टन: भारतीय टीम जब रविवार को यहां ‘करो या मरो’ के दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो उम्मीद करेगी कि कप्तान शिखर धवन और युवा शुभमन गिल ‘पावरप्ले’ ओवरों में बेहतर रवैया अपनायें। सेडोन पार्क तीनों ओर से खुला मैदान है लेकिन न्यूजीलैंड में बल्लेबाजों के लिये सबसे मददगार मैदानों में से एक के रूप में मशहूर है जिसमें बल्लेबाजों को अपने शॉट के लिये उचित रन मिलेंगे।

शिखर धवन और केन विलियमसन

पहले वनडे में धवन (77 गेंद में 72 रन) और गिल (65 गेंद में 50 रन) ने पहले विकेट के लिये 123 रन की भागीदारी निभायी थी लेकिन ईडन पार्क जैसे छोटे मैदान पर सात विकेट पर 306 रन का स्कोर कम से कम 40 रन से कम रहा। गेंदबाजों ने महज 47 ओवर में ये रन गंवा दिये जिससे जिम्मेदारी मुख्य बल्लेबाजों पर ही आ जाती है क्योंकि अगर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार योगदान नहीं दिया होता तो भारत 300 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाता।

End of Feed