IND vs NZ Match Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे आज, जानें कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के पांच मैच की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला रविवार को माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। जानिए कहां देखें न्यूजीलैंड पांचवें वनडे मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

IND vs NZ Match Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के पांच मैच की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला रविवार को माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर होने जा रहा है। इसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए चौथे वनडे में भारतीय टीम का हाल बेहाल हो गया था। टीम इंडिया दूधिया रोशनी में 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 रन पर ढेर हो गई। भारतीय बल्लेबाजी कीवी गेंदबाजों की स्विंग और सीम वाली गेंदों का सामना नहीं कर सकी और उसे वनडे इतिहास की अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। ऐसे में रविवार को इसी मैदान पर सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। कीवी टीम के लिए ये मुकाबला सीरीज बचाने के लिहाज से करो या मरो का है। वहीं भारतीय टीम टी20 के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम करना चाहती है। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट प्रशंसक कहां देख सकते हैं भारत न्यूजीलैंड पांचवें वनडे मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

IND vs NZ 5th ODI Live Streaming

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग

कब होगा भारत और न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच (IND vs NZ Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 14 नवंबर,2026 यानी रविवार को खेला जाएगा।

End of Feed