IND vs NZ 5th T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 5th T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज (31 जनवरी, 2026) भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती तीन मैच(नागपुर, रायपुर और गुवाहाटी) में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली थी। इसके बाद विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 50 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 3-1 हो गई। ऐसे में टी20 विश्व कप के आगाज से पहले अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज करके बढ़े हुआ आत्मविश्वास और जीत की लय के साथ खिताब बचाने के अभियान में उतरना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार पांचवें टी20 मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा पिच का हाल? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

India New Zealand fifth T20, IND vs NZ 5th T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आज (31 जनवरी, 2026) भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम(Greenfield International Stadium Thiruvananthapuram) में खेला जा रहा है। र्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती तीन मैच(नागपुर, रायपुर और गुवाहाटी) में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली थी। इसके बाद विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 50 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 3-1 हो गई। ऐसे में टी20 विश्व कप के आगाज से पहले अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज करके बढ़े हुआ आत्मविश्वास और जीत की लय के साथ खिताब बचाने के अभियान में उतरना चाहेगी। कुछ ऐसी ही कोशिश सीरीज गंवा चुकी कीवी टीम की भी होगी। सीरीज के पांचवें और आखिरी टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के हाथों में है वहीं न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी अनुभवी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) संभालते दिखेंगे ।

IND vs NZ fifth T20I Pitch Report

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी20 मुकाबला पिच और वेदर रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs NZ Head to Head in T20)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले से पहले इस फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 17 और न्यूजीलैंड ने 11 मैच अपने नाम किए। भारत ने 17 में से दो मुकाबले सुपर ओवर में जीते। दोनों के बीच खेला गया एक मुकाबला टाई रहा है।

End of Feed