IND Vs NZ 5th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड को 46 रन से रौंदा, टी20 विश्व कप से पहले 4-1 से किया सीरीज पर कब्जा
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी ईशान किशन ने खेली। ईशान ने आतिशी अंदाज में 43 गेंद में 103 रन बनाए। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63(30) रन, हार्दिक पांड्या 42(17) और अभिषेक शर्मा ने 30(16) रन की पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 271 रन तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का हाल बेहाल हो गया। टीम के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट लोकी फर्ग्युसन ने लिए। वहीं एक-एक विकेट जैकब डफी, काइल जैमिसन और मिचेल सेंटनर को मिला। भारत ने पहले 10 ओवर में 101 रन बनाए थे इसक बाद आखिरी 10 ओवर में 170 रन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने आतिशी अंदाज में जड़ दिए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया सीरीज 3-1 के अंतर से पहले ही अपने नाम कर चुकी है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके भारतीय टीम बढ़े हुए आत्मविश्वास और जीत की लय के साथ टी20 विश्व कप 2026 में एंट्री करना चाहेगी। कुछ ऐसी ही कोशिश कीवी टीम की भी होगी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया कुल मिलाकर इस मुकाबले में फुल ड्रेस रिहर्सल करने उतरेगी। ऐसे में सबकी नजरें होम ग्राउंड में खेल रहे संजू सैमसन के प्रदर्शन पर होगी। वहीं अक्षर पटेल और ईशान किशन की भी मैच में चोट से उबरने के बाद इस मुकाबले में वापसी हो सकती है।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत(IND vs NZ head to Head)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले से पहले इस फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 17 और न्यूजीलैंड ने 11 मैच अपने नाम किए। भारत ने 17 में से दो मुकाबले सुपर ओवर में जीते। दोनों के बीच खेला गया एक मुकाबला टाई रहा है।
IND बनाम NZ आज के 5th टी20 मैच का टॉस टाइम (IND VS NZ Today 5th T20 Match Toss Time)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले का टॉस साढ़े छह बजे होगा।
IND बनाम NZ आज के 5th टी20 मैच इंडिया की प्लेइंग एलेवेन (IND VS NZ Today 5th T20 Match Bharat Ki Playing11)
भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
IND बनाम NZ आज के 5th टी20 न्यूजीलैंड की प्लेइंग एलेवेन (IND VS NZ Today 5th T20 Match NZ Ki Playing11)
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
IND बनाम NZ आज के 5th टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND VS NZ Today 5th T20 Match Pitch Report)
इस मैदान पर खेले आखिरी दो अंतरराष्ट्रीय मैच टी20 मुकाबले ही रहे है जो कि साल 2023 और 2022 में खेले गए थे। दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम विजयी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत के लिए विशाल लक्ष्य का पीछा किया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम को लक्ष्य का बचाव करते हुए 106 रन पर ढेर करके जीत हासिल की थी।
ऐसी हैं दोनों टीम(India New Zealand Squad for T20 Series)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket team)
मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 4-1 से जीती सीरीज
टीम इंडिया ने तिरुवनंतपुरम में 46 रन से जीत दर्ज करके न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 4-1 के अंतर से अपने नाम कर ली।Ind vs nz 5th t20 live score: 225 रन पर ढेर हुआ न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम भारत के 271 रन के जवाब में 19.4 ओवर में 225 रन पर ढेर हो गई। फिन एलन ने सबसे ज्यादा 80 रन न्यूजीलैंड के लिए बनाए और टीम को मैच में बनाए रखने में अहम भूमिका अदा की। अर्शदीप सिंह ने 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 181 रन
न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। लोकी फर्ग्युसन 1 (1) और ईश सोढी 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: अर्शदीप ने झटका पंजा
अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को बोल्ड करके अपने करियर में पहली बार पांच विकेट चटकाए। 50 रन देकर उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। ये उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया है।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड ने बनाए 15 ओवर में 171 रन
न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 26 (11) और काइल जैमिसन 1 (2) रन बनाकर पवेलियन लौटे।Ind vs nz 5th t20 live score: चक्रवर्ती ने किया बेवेन जैकब्स का शिकार
वरुण चक्रवर्ती ने बेवेन जैकब्स को बोल्ड करके भारत को छठी सफलता दिलाई। जैकब्स 7 (11) रन बना सके।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड ने बनाए 13 ओवर में 144 रन
न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 6 (4) और बेवेन जैकब्स 2 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: सेंटनर बने अर्शदीप का शिकार
कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए। उन्होंने दो गेंद का सामना किया और अपना खाता भी नहीं खोल पाए।Ind vs nz 5th t20 live score: रचिन रवींद्र बने अर्शदीप का शिकार
अर्शदीप सिंह ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा। रचिन 30 (17) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्का जड़ा।Ind vs nz 5th t20 live score: फिलिप्स बने अक्षर पटेल का शिकार
ग्लेन फिलिप्स को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर कीवी टीम को तीसरा झटका दिया। फिलिप्स 7 (6) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 131 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट गंवाया।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 131 रन
जीत के लिए 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। अगले 10 ओवर में जीत के लिए 141 रन उसे और बनाने हैं। ग्लेन फिलिप्स 7 (4) और रचिन रवींद्र 29 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: फिन एलन शतक से चूके, अक्षर का बने शिकार
फिन एलेन को अक्षर पटेल ने शतक पूरा करने से रोक दिया। पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर एलेन 80 (38) रन बनाकर रिंकू सिंह के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड 8 ओवर में बनाए 105 रन
न्यूजीलैंड ने तिरुवनंतपुरम में जीत के लिए 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में एक विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर कीवी टीम ने 100 रन के आंकड़े को पार किया। भारत ने 10 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार किया।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड ने पॉवरप्ले में बनाए 77 रन
कीवी टीम ने जीत के लिए 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 77 रन फिन एलन के आतिशी अर्धशतक की बदौलत बना लिए हैं। फिन एलन 25 गेंद में 57 और रचिन रवींद्र 11(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: फिन एलन ने जड़ा अर्धशतक
फिन एलेन ने छठे ओवर में 22 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये भारत के खिलाफ उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहला अर्धशतक है।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में बनाए 56/1 रन
न्यूजीलैंड ने 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। फिल एलन 38 (15) और रचिन रवींद्र 9 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: 50 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 3.1 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में बनाए 46 रन
न्यूजीलैंड ने 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैंष रचिन रविंद्र 1(1) और फिन एलन 37(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे ओवर में एलन ने अर्शदीप के खिलाफ 23 रन बटोरे।Ind vs nz 5th t20 live score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड को जीत के लिए 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने पहला झटका दिया। टिम सीफर्ट अर्शदीप की गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथों लपके गए। सीफर्ट 5 (3) रन बनाए। 17 रन पर पहला विकेट न्यूजीलैंड ने गंवाया।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 19 ओवर में बनाए 4 विकेट 250 रन
भारतीय टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 36 (15) और रिंकू 7 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score:ईशान ने 42 गेंद में जड़ा शतक
ईशान किशन ने 6 चौके और 10 छक्के की मदद से अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहला शतक 42 गेंद में पूरा किया।Ind vs nz 5th t20 live score: टीम इंडिया ने 15 ओवर में बनाए 188 रन
भारतीय टीम ने पांचवें टी20 में न्यजीलैंड के खिलाफ 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 37 गेंद में 84 और हार्दिक पांड्या 2(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: सेंटनर ने किया सूर्यकुमार यादव का शिकार
कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को गच्चा देकर स्टंपिंग कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। सूर्या 30 गेंद में 63 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और 6 छक्के जड़े। भारत को 185 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।Ind vs nz 5th t20 live score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना सीरीज में तीसरा अर्धशतक पूरा किया। 14वें ओवर में सूर्या ने जैकब डफी के खिलाफ एक ओवर में तीन छक्के जड़े और ओवर में 23 रन ओवर में बटोरे। सूर्या 57 (28) और ईशान 82 (35) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 13 ओवर में बनाए 155 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। सूर्या 35 (22) और ईशान 82 (35) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: तीसरे विकेट के लिए पूरी हुई शतकीय साझेदारी
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 84 गेंद में पूरी की।Ind vs nz 5th t20 live score: ईशान ने की ईश सोढ़ी की धुनाई
पारी के 12वें ओवर में ईशान किशन ने ईश सोढी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने ओवर की शुरुआत चौकों की हैट्रिक के साथ की इसके बाद चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलकर एक और चौका जड़ दिया। ओवर का अंत ईशान ने मिड ऑन की दिशा में छक्का जड़कर किया। इस ओवर में ईशान ने 28 रन(4,4,4,6,4,6) बटोरे और टीम को 12 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन तक पहुंचा दिया।Ind vs nz 5th t20 live score: ईशान किशन ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
ईशान किशन ने तिरुवनंतपुरम में शानदार छक्के की मदद से अपना अर्धशतक 28 गेंद में पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 11 ओवर मे ंबनाए 112 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 112 रन दो विकेट खोकर बना लिए हैं। ईशान किशन 47(27) और सूर्यकुमार यादव 29(17) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 101 रन
टीम इंडिया ने शुरुआत झटकों से उबरते हुए पांचवें टी20 मुकाबले में कीवी टीम के खिलाफ 10 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 27 (15) और ईशान किशन 39 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। 10वें ओवर में मिचेल सेंटनर के खिलाफ ईशान और सूर्या ने 20 रन बटोरे और टीम को 9.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 9 ओवर में बनाए 82 रन
भारतीय टीम ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 20 (13) और ईशान किशन 26 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 8 ओवर में बनाए 69 रन
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 18 (16) और सूर्यकुमार यादव 15 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 6 ओवर में बनाए 54 रन
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 13 (10) और सूर्यकुमार यादव 5(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: पचास रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर कवर की दिशा में सूर्यकुमार के जड़े चौके की मदद से अपने 50 रन पूरे कर लिए।Ind vs nz 5th t20 live score: अभिषेक की फर्ग्युसन ने बिखेरी गिल्लियां
लोकी फर्ग्युसन ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को बोल्ड करके भारत को दूसरा झटका दिया। अभिषेक 30 (16) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े। भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वहीं ईशान किशन 12 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 4 ओवर में बनाए 37 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। अभिषेक 30 (14) और ईशान 1 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 3 ओवर में बनाए 31 रन
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 25 (11) और ईशान किशन 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: संजू सैमसन बने फर्ग्युसन का शिकार, भारत को लगा पहला झटका
पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन लोकी फर्ग्युसन की गेंद पर जैकब्स के हाथों लपके गए। सैमसन 6 (6) रन बना सके। भारत को 31 के स्कोर पर पहला झटका लगा।Ind vs nz 5th t20 live score: भारत ने 2 ओवर में बनाए 29 रन
भारत ने 2 ओवर में 29 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 24(9) और संजू सैमसन 5(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक अबतक 3 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं।Ind vs nz 5th t20 live score: टीम इंडिया की आतिशी शुरुआत
भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर आतिशी शुरुआत दी। उन्होंने जैकब डफी के खिलाफ तीसरे गेंद पर छक्के के साथ खाता खोला। इसके बाद ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो चौके जड़कर स्कोर को 14 रन तक पहले ओवर में पहुंचा दिया। अभिषेक 14(6) और संजू सैमसन 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।Asian Para Games 2026: 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 62 खिलाड़ी
मैकुलम और फ्लेमिंग ने बना ली अपनी टीम, CSK के पूर्व कोच को किया शामिल
SA vs AUS Day-4 Stump: जीत से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, चौथा दिन भी रहा कमिंस एंड कंपनी के नाम
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा
© 2026 Times Horizon Private Limited
