who won the toss today, IND vs IRE, India vs Ireland Toss: एक बार की चैम्पियन टीम इंडिया आज (05 मई 2024) टी20 वर्ल्ड कप में अपना आगाज करने जा रही है। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच मुकाबला होगा। यह रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत हासिल करना टीम डंडिया के लिए ज्यादा कठिन नहीं है, क्योंकि 2009 से अभी तक टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है। टीम को 7 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। वहीं, न्यूयॉर्क के मैदान पर बात करें ता मौजूदा वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क के मैदान पर सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात देकर जीत हासिल की थी। श्रीलंका की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी।
टीम इंडिया और आयरलैंड का मुकाबला आज खेला जाएगा। (फोटो- T20 World Cup Twitter)
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
टीम इंडिया-आयरलैंड टॉस टाइम (IND vs IRE Match Toss Time)
- 7.30 PM
टीम इंडिया-आयरलैंड स्टेडियम (IND vs IRE Match Venue)
- नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (India Playing-11)
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
आयरलैंड की प्लेइंग-11 (Ireland Playing-11)
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।
टीम इंडिया का स्क्वॉड ( India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
आयरलैंड का स्क्वॉड (Ireland Squads)
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
