IND vs IRE Live Score Streaming Online: भारत बनाम आयरलैंड आज के मैच का लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जाने कब और कहाँ देखें

IND vs IRE Live Streaming: टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला उसी मैदान पर खेला जाएगा जहां टीम बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का आगाज आज
  • आयरलैंड के साथ रात 8 बजे होगा मुकाबला
  • भारत में कब और कहां देखें यह मुकाबला

IND vs IRE Live Streaming: रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। भारत और आयरलैंड के बीच यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारत ने 1 जून को न्यूयॉर्क में खेले गए वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को 60 रनों से हराया था। बुधवार को रोहित एंड कंपनी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।

live streaming india vs ireland t20 world cup.

कहां देखें भारत बनाम आयरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारत की प्लेइंग इलेवन देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर अभी भी सस्पेंस की स्थिति बरकरार है। कुछ क्रिकेट दिग्गजों की मानें तो विराट कोहली को रोहित के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। हालांकि, वॉर्मअप मैच में रोहित और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed