IND vs IRE Playing XI prediction: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का आगाज, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs IRE Playing XI prediction: टीम इंडिया अपने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज बुधवार को करेगी। यह मुकाबला अमेरिका के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित एंड कंपनी की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ शुरुआत करे।

IND vs IRE Playing XI prediction: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मुकाबले में बुधवार को टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला अमेरिका के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में फैंस की सबसे बड़ी जिज्ञासा यह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

भारत बनाम आयरलैंड प्लेइंग इलेवन (साभार-T20 World Cup)

बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की ओर से रोहित और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन संजू असफल रहे। वह 6 गेंद में केवल 1 रन ही बना पाए थे। आयरलैंड के खिलाफ मैच में उनका प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल लग रहा है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल उस वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में यदि वह आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला भी नहीं खेल पाते हैं तो टीम इंडिया को ओपनिंग जोड़ी बदलनी पड़ सकती है।

End of Feed