IND vs ENG 4th Test Match Toss Live: आज का टॉस कौन जीता, भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट

IND vs ENG 4th Test Match Toss Live, India vs England 4th Test Match Toss Timing (भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टॉस लाइव, आज का टॉस कौन जीता): भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज से खेला जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसमें टॉस किसने जीता है।

IND vs ENG Toss Live: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज (23 जुलाई 2025) से खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में किया जा रहा है। सीरीज़ में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। दिलचस्प बात यह है कि मेहमान टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर अभी तक जीत हासिल नहीं की है, जिससे इस मुकाबले का ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास होगी वहीं इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पास होगी। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरने वाली है। इस मैच में टॉस की खास भूमिका होने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

IND vs ENG 4th Test Toss Update

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट टॉस लाइव

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 139 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने 53 बार टीम इंडिया को हराने में सफलता हासिल की है। वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का आयोजन इंग्लैंड की जमीन पर हो रहा है ऐसे में यहां इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की जमीन पर अब तक 70 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड हावी नजर आई है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को 38 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, भारतीय टेस्ट टीम अब तक इंग्लैंड की जमीन पर 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है।

End of Feed