भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल में एंट्री के लिए आज होगी श्रेष्ठता की जंग, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग में शामिल होने के लिए दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

मुंबई: सेमीफाइनल के सफर तक बीच में लडखड़ाने वाली भारतीय टीम को अब गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप के अंतिम चार के मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर अपनी श्रेष्ठ साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम प्रतियोगिता में मजबूत टीमों के खिलाफ एक भी मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। भले ही उसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते लेकिन सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार से उसकी कमजोरियां भी सामने आ गई। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने लचीला दृष्टिकोण अपनाया जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

IND vs ENG, T20 World Cup 2026 Second Semi Final Match Preview

भारत बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2026 दूसरा सेमीफाइनल, मैच प्रीव्यू

संजू सैमसन फिर दिखाएंगे दम, अभिषेक का भी बढ़ेगा आत्मविश्वास

End of Feed