IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल की बैटिंग देखकर अश्विन हुए हैरान, दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 25, 2024, 07:02 PM IST

IND vs ENG 1st Test: टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट के पहले ही दिन धुआंधार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। वहीं कुछ को हैरान और प्रभावित भी किया। टीम के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उनकी बैटिंग देखकर हैरान रह गए और उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद यशस्वी के लिए कुछ खास कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच
  • यशस्वी जायसवाल ने खेली धुआंधार टेस्ट पारी
  • अश्विन भी यशस्वी की पारी देखकर हुए हैरान

IND vs ENG 1st Test: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) इस बात से हैरान हैं कि अपना पांचवां टेस्ट खेल रहे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ 76 रन की पारी के दौरान एक भी गलती नहीं की और पांच दिवसीय प्रारूप के अनुरूप प्रदर्शन किया।

Ravichandran Ashwin shocked to see Yashasvi Jaiswal Bat

यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी (AP)

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन जायसवाल 70 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद हैं। कप्तान रोहित शर्मा (24) के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड के 246 रन के जवाब में भारत ने स्टंप तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 119 रन बना लिये। शुभमन गिल दूसरे छोर पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

End of Feed