IND vs ENG T20 World Cup 2024 Semi-Final Match LIVE Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा। फैंस को उम्मीद है कि पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया आक्रामक रवैये के साथ उतरेगी। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह एक दशक से अधिक समय से नॉकआउट चरण में हार के सिलसिले को तोड़े और टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाए। टी20 वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया का 5वां सेमीफाइनल मुकाबला है जबकि इंग्लैंड की टीम लगातार चौथी बार सेमीफाइनल खेल रही है।
भारत-इंग्लैंड मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट
सुपर-8 में दोनों टीम के आखिरी मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने जहां मेजबान यूएसए को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी तो वहीं टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था। ऐसे में दोनों टीम के बीच एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। इंग्लैंड की ओर जोस बटलर, फिल सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो अच्छी लय में नजर आ रहे हैं वहीं विराट का बड़ा स्कोर न कर पाना टीम इंडिया के लिए चिंता की बात है। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद फ्री में लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
