LIVE

IND Vs ENG Highlights: कुलदीप-अक्षर के सामने इंग्लिश बल्लेबाज फेल, टीम इंडिया ने इंग्लैंड से किया हार का हिसाब चुकता

शेखर झाUpdated Jun 28, 2024, 01:59 IST

IND Vs ENG Highlights: कुलदीप-अक्षर के सामने इंग्लिश बल्लेबाज फेल, टीम इंडिया ने इंग्लैंड से किया हार का हिसाब चुकता
IND Vs ENG Highlights: कुलदीप-अक्षर के सामने इंग्लिश बल्लेबाज फेल, टीम इंडिया ने इंग्लैंड से किया हार का हिसाब चुकता

IND vs ENG Highlights: कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे। टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराया। इसी जीत के साथ भारत मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबल में पहुंच गई। टीम लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहुंची है। इससे पहले टीम इंडिया 2014 में फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस मुकाबले में टीम इंडिया को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम इंडिया ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर दिया।

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसना किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका। करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद टॉस हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड को 172 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई।

पहली पारी में टीम इंडिया

-
विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने 9 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रीस टोपली ने बोल्ड किया।
- रिषभ पंत भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको सैम कुरेन ने आउट किया।
- रोहित शर्मा ने टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। उनको आदिश रशीद ने बोल्ड किया।
- लड़खड़ाई टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। उन्हाेंने 36 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए। उनको जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।
- हार्दिक पंड्या ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने 13 गेंदों पर एक चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनको क्रिस जोर्डन ने आउट किया।
- आईपीएल स्टार शिवम दुबे खाता तक नहीं खोल पाए। वे पहली गेंद पर आउट हो गए। उनको क्रिस जोर्डन ने आउट किया।
- अक्षर पटेल भी शुरुआत अच्छी की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। उनको क्रिस जोर्डन ने आउट किया।
- रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह नाबाद रहे। जडेजा ने 9 गेंदों पर दो चौके की मदद से 17 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तरह अर्शदीप सिंह एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम

- जोस बटलर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अक्षर पटेल ने आउट किया।
- फिल सॉल्ट भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
- जॉनी बेयरस्टो अपनी टीम के लिए रन नहीं जोड़ पाए। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको अक्ष पटेल ने आउट किया।
- मोइन अली भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रिषभ पंत ने स्टंप किया।
- सैम कुरेन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने आउट किया।
- लड़खड़ाई टीम के लिए हैरी ब्रूक ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे 19 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप ने बोल्ड किया।
- क्रिस जॉर्डन का बल्ला शांत रहा। उन्होंने 5 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने आउट किया।
- लियाम लिविंगस्टोन भी बल्ले से कमाल दिखाने में नाकाम रहे। उन्होंने 16 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर रन आउट हो गए।
- आदिल रशीद भी रन आउट के शिकार हुए। उन्होंने दो गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।
- जोफ्रा आर्चर ने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 गेंदों पर एक चौके और 2 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किय।
- रीस टॉपली नाबाद रहे। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

JUN 28, 2024 01:59 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने इंग्लैंड को हराया

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई। अब 29 जून हो टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
JUN 28, 2024 00:42 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: खाता नहीं खोल पाए बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो अपनी टीम के लिए रन नहीं जोड़ पाए। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको अक्ष पटेल ने आउट किया।
JUN 28, 2024 00:37 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: बड़ी पारी पहीं खेल पाए सॉल्ट

फिल सॉल्ट भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
JUN 28, 2024 00:31 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

जोस बटलर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अक्षर पटेल ने आउट किया।
JUN 28, 2024 00:05 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड को 172 रन का लक्ष्य दिया।
JUN 27, 2024 23:52 IST

IND Vs ENG 2nd Semi Final: खाता तक नहीं खोल पाए दुबे जी

आईपीएल स्टार शिवम दुबे खाता तक नहीं खोल पाए। वे पहली गेंद पर आउट हो गए। उनको क्रिस जोर्डन ने आउट किया।
JUN 27, 2024 23:51 IST

IND Vs ENG 2nd Semi Final: हार्दिक वापस पवेलियल लौटे

हार्दिक पंड्या ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने 13 गेंदों पर एक चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनको क्रिस जोर्डन ने आउट किया।
JUN 27, 2024 23:42 IST

IND Vs ENG 2nd Semi Final: अर्धशतक से चूके सूर्या

लड़खड़ाई टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। उन्हाेंने 36 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए। उनको जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।
JUN 27, 2024 23:31 IST

IND Vs ENG 2nd Semi Final: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

रोहित शर्मा ने टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। उनको आदिश रशीद ने बोल्ड किया।
JUN 27, 2024 23:27 IST

IND Vs ENG 2nd Semi Final: टीम इंडिया का स्कोर हुआ 100 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 100 रन का स्कोर पूरा कर लिया है। टीम ने 75 गेंदों पर 100 का आंकड़ा पार किया। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
JUN 27, 2024 23:26 IST

IND Vs ENG 2nd Semi Final: रोहित ने जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 36 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 27, 2024 23:14 IST

IND Vs ENG 2nd Semi Final: टीम इंडिया का स्कोर 75 के करीब

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 75 रन के करीब पहुंच चुका है। टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं।
JUN 27, 2024 23:12 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: दोबारा शुरू हुआ मैच

गुयाना में बारिश रुक गई है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आ चुके हैं।
JUN 27, 2024 22:19 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: मैच का ताजा अपडेट यहां देखें

JUN 27, 2024 22:12 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश रुकी

गुयाना से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। वहां बारिश रुक गई है। अब जल्द ही मैच शुरू होगा।
JUN 27, 2024 21:59 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: गुयाना में बारिश शुरू

भारत और इंग्लैंड का मुकाबला बारिश के कारण रोक दिया गया है। गुयाना में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। इससे पहले टीम इंडिया ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं।
JUN 27, 2024 22:05 IST

IND vs ENG Todays Match Live Score: आठवें ओवर में आए 10 रन

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 8वें ओवर में कुल 10 रन बनाए। इस पारी के बाद टीम इंडिया ने 8 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं।
JUN 27, 2024 21:48 IST

IND vs ENG Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 50 रन के पार हो गया है। टीम 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं।
JUN 27, 2024 22:06 IST

India vs England Live Score: पंत भी आउट होकर पवेलियन लौटे

India vs England Live Score: रिषभ पंत भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको सैम कुरेन ने आउट किया।
JUN 27, 2024 21:38 IST

IND vs ENG Live Score: पांच ओवर का खेल हुआ खत्म

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पांच ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और रिषभ पंत क्रीज पर हैं।