IND vs ENG Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

IND vs ENG Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला रविवार को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। अब उसकी कोशिश जीत के मोमेंटम के साथ वनडे सीरीज में जाने को लेकर होगी।

IND vs ENG Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला रविवार को ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले ही इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है और अब उसके पास सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। पुणे में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा किया। यह भारत की टी20 क्रिकेट में अपने होम ग्राउंड पर 17वीं सीरीज जीत है। 2019 से भारतीय टीम अपने घर पर एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। कोई भी टीम यह चमत्कार नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भी टीम इंडिया अब तक एक भी सीरीज नहीं हारी है।

ind vs eng dream 11 Team

भारत और इंग्लैंड ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

भारत और इंग्लैंड की बैटिंग और बॉलिंग

इस सीरीज में टीम इंडिया की बैटिंग की बात करें तो हार्दिक पांड्या कंसिटेंट रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के बल्ले से रन निकले हैं। संजू सैमसन और सूर्या की फॉर्म इस सीरीज में देखने को नहीं मिली है। अब जब टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है तो ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश वानखेड़े में खुलकर बल्लेबाजी करने की होगी।

End of Feed