IND vs ENG 5th Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ENG 5th Test Pitch Report In Hindi: आज (31 July 2025) इंग्लैंड और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां व आखिरी मैच शुरू होगा। पांचवां टेस्ट मैच द ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है इसलिए सीरीज ड्रॉ कराने के लिए भारत को ओवल टेस्ट जीतना ही होगा। यहां हम जानेंगे भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट, कैसा है वहां का मौसम और क्या कहते हैं इस ऐतिहासिक मैदान के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025
  • आज शुरू होगा भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच
  • पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच द ओवल में खेला जाएगा

IND vs ENG 5th Test Pitch Report In Hindi Today Match: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचो की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। आज से सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला लंदन (London) के केनिंगटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच इंग्लैंड ने बाजी मार ली थी। वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी। इसके बाद लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने वापसी करते हुए शानदार तरीके से मुकाबला जीता और सीरीज की स्कोरलाइन 2-1 कर दी। फिर चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आयोजित हुआ। यहां दोनों टीमों ने पूरा जोर लगाया और पांचवें दिन जाकर मैच ड्रॉ हुआ। यानी अब इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। उसके पास 2-1 की बढ़त है। अगर भारत मैच हारा या ड्रॉ भी कराया तो इंग्लैंड सीरीज जीत जाएगी। भारत को ट्रॉफी शेयर करने के लिए ओवल टेस्ट जीतना ही होगा। भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया की अगुवाई युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं। वहीं, मेजबान इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं इसलिए टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) के हाथों में होगी।

IND vs ENG 5th Test Pitch Report Today Match

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट (Instagram/Shubmangill/OlliePope)

आज से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में जब भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने आएंगी तो सबकी नजरें पुराने आंकड़ों पर भी जरूर होंगी। अगर टेस्ट इतिहास में इन दोनों टीमों के आंकड़े देखें तो पिछला मैच ड्रॉ होने के कारण हार-जीत के आंकड़े पहले जैसे ही हैं। दोनों टीमों के बीच अब 140 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिनमें इंग्लैंड ने 53 बार जीत हासिल की है। जबकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 36 टेस्ट मैचों में पस्त करने में सफलता हासिल की है। दोनों टीमों के बीच अब 51 टेस्ट मैच ड्रॉ हो चुके हैं। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज इस समय इंग्लैंड में हो रही है। इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच 71 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर भारत को 38 टेस्ट मैचों में पस्त किया है। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम अब तक इंग्लैंड को उसकी जमीन पर सिर्फ दस टेस्ट मैचों में हरा सकी है।

End of Feed