India vs England 5th Test Dream 11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 31 जुलाई से ओवल क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि टीम इस समय श्रृंखला में 1-2 से पीछे है। यानी यदि भारत यह मैच हारता या ड्रॉ करता है, तो सीरीज इंग्लैंड के नाम हो जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति है। आइए जानते हैं इस मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है।
भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम 11 टीम (फोटो- AP/Ollie pope instagram)
भारत को झेलनी पड़ रही है प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति
इस अहम मुकाबले में भारत को कई अहम खिलाड़ियों की कमी खलेगी। सबसे बड़ी झटका टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की चोट से लगा है। उन्हें चौथे टेस्ट में पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिस कारण वह इस मैच से बाहर हैं। उनकी जगह युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है।तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी इस टेस्ट में खेलना तय नहीं है। सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्होंने संकेत दिए थे कि वह केवल तीन टेस्ट ही खेलेंगे ताकि वर्कलोड मैनेजमेंट किया जा सके।
इंग्लैंड ने भी किए बड़े बदलाव, कप्तान बेन स्टोक्स बाहर
इंग्लैंड टीम ने भी इस निर्णायक मुकाबले के लिए अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव कप्तान बेन स्टोक्स का बाहर होना है। वह चोट के कारण यह टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में ओली पोप को टीम की कमान सौंपी गई है।इसके अलावा इंग्लैंड ने चार नए खिलाड़ियों को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है, जिससे टीम की रणनीति में बड़ा फेरबदल देखा जा सकता है।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेटेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग
भारत की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
भारत की टीम:
कप्तान: शुभमन गिल
अन्य खिलाड़ी: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अंशुल कम्बोज, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर)
इंग्लैंड की टीम:
कप्तान: ओली पोप
अन्य खिलाड़ी: जो रूट, ओली पोप, ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेटेल, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, क्रिस वोक्स, जेमी ओवरटन
IND vs ENG 5th Test Dream 11 Prediction: भारत इंग्लैंड ड्रीम 11 प्रेडिक्शन
विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज: जैक क्रॉली, बेन डकेट (विकेटकीपर), ओली पोप, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर: जेमी ओवरटर्न, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा
गेंदबाजी: मोहम्मद सिराज, गस एटकिंसन, आकाश दीप
