IND vs ENG 5th Test Match 2025 Date Time: कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच, जानें हर जानकारी

इंडिया इंग्लैंड का पांचवां टेस्ट मैच कब है ? IND vs ENG 5th Test Match 2025 Date Time, India Vs England Test Match Live Streaming, Venue, Playing 11, Bharat Banam Eng ka alga match kab hai: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है और इसके आखिरी मैच का आयोजन जल्द ही किया जाने वाला है। आइए जानते हैं इसे लेकर हर जानकारी

IND vs ENG 5th Test Match 2025 Date Time: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से लीड बना रखी है। सीरीज का अंतिम मुकाबला लंदन के 'केनिंग्टन ओवल' में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस सीरीज के आखिरी मैच को भारत के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर भारतीय टीम ये वाला मैच हार जाती है या फिर मैच ड्रॉ भी हो जाता है तो भी वे सीरीज 2-1 से गंवा देंगे और इंग्लैंड को जीत मिल जाएगी। इस मैच में भारत की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास होगी वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संभालने वाले हैं।

IND vs ENG 5th test date

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच कब है (फोटो- BCCI X)

भारत का खराब रिकॉर्ड

भारत ने केनिंगटन ओवल मैदान पर कुल 15 टेस्ट मैच खेले, जिसमें सिर्फ दो ही मुकाबले अपने नाम किए। केनिंग्टन ओवल में टीम इंडिया को छह टेस्ट मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे।भारत साल 2021 के बाद से इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। उसने यहां पिछले 10 में से सिर्फ एक ही टेस्ट मैच को जीता है।

End of Feed