IND vs ENG: टीम इंडिया ने निकाली 'बैजबॉल' की हवा, 4-1 से जीती सीरीज

IND vs ENG 5th Test Highlights: धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह से मात दे दी है। इसी के साथ टीम ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया है। भारत ने इस जीत के साथ अपने घर पर टेस्ट में दबदबा बरकरार रखा है।

IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो गई है। इस सीरीज को रोहित एंड कंपनी ने 4-1 के विशाल अंतर से जीत लिया है। सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम ने अगले चारों मैच जीत लिए और दमदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के 'बैजबॉल' को असली आयना दिखा दिया। भारत ने धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में एक पारी और 64 रनों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

Indian cricket team

भारतीय क्रिेकेट टीम

धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि ये इंग्लैंड की टीम पर ही भारी पड़ गया। टीम पहले ही दिन तीसरे सेशन तक ही ऑलआउट हो गई। टीम ने केवल 218 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से टॉप सकोरर जैक क्रॉली रहे जिन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने कमाल करते हुए 5 विकेट लिए। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी 4 विकेट झटके।

End of Feed