IND vs ENG 5th Test Day 4 Weather Report: क्या आज बारिश डालेगी भारत-इंग्लैंड मैच में खलल? देखें ओवल की वेदर रिपोर्ट

IND vs ENG 5th Test Day 4 Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच का चौथा दिन काफी रोमांचक होने वाला है लेकिन क्या इस पर बारिश खलल डाल सकती है क्या आइए जानते हैं।

IND vs ENG 5th Test Day 4 Weather Report: केनिंग्टन ओवल में चल रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले तीन दिन बेहद रोमांचक रहे हैं। जहां इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज़ में 2-1 से आगे है, वहीं आखिरी टेस्ट का चौथा दिन अब निर्णायक साबित हो सकता है। भारत के पास यह सुनहरा मौका है कि वह सीरीज़ को 2-2 से बराबर करे, जबकि इंग्लैंड जीत हासिल कर इसे 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा।

IND vs ENG Weather update

भारत बनाम इंग्लैंड वेदर रिपोर्ट (फोटो- AP)

सिराज और प्रसिद्ध ने बदली बाज़ी, जडेजा-जायसवाल चमके

दूसरे दिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी को तहस-नहस कर दिया था। इसके बाद तीसरे दिन भारत की बल्लेबाज़ी ने मजबूती दिखाई और इंग्लैंड पर दबाव बनाया। यशस्वी जायसवालने शानदार शतक लगाते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।एक और बड़ी सरप्राइज़ थे नाइटवॉचमैन आकाश दीप, जिन्होंने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी कर अंग्रेज गेंदबाज़ों को चौंका दिया। अंत में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की उपयोगी पारियों की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य दिया।

End of Feed