IND vs ENG 5th T20 Pitch Report: भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ENG 5th T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज (2 February 2025) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। पांचवें टी20 मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। टीम इंडिया ने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। अब उन्हें खिताब से दूर कोई नहीं कर सका। आज इंग्लैंड की टीम कोशिश करेगी कि सीरीज का अंत जीत के साथ किया जाए। हम यहां जानेंगे भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2025
  • भारत और इंग्लैंड के बीच आज होगा पांचवां टी20 मैच
  • पांचवां टी20 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा

IND vs ENG 5th T20 Pitch Report In Hindi Today Match: भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान इंग्लैंड टी20 टीम के बीच (India Vs England) आज पांच टी20 मैचों की सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मैच का आयोजन मुंबई (Mumbai) में होने वाला है। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले और दूसरे टी20 मैच में 7 और 2 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को शिकस्त देकर सीरीज को 1-2 कर दिया था जिससे सीरीज रोमांचक हो गई थी। इसके बाद चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और ये मुकाबला 15 रन से रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की और सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली यानी अब ट्रॉफी भारत के कब्जे में है। पांचवां टी20 मैच महज औपचारिकता होगा लेकिन दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज का अंत अच्छे तरीके से करना चाहेंगी क्योंकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आयोजन भी होना है। मेहमान इंग्लैंड टीम के कप्तान हैं जोस बटलर (Jos Buttler), जबकि टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में होगी। भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी।

IND vs ENG 5th T20 Pitch Report Today Match

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान इंग्लैंड टी20 टीम के बीच आज खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच से पहले जान लेते हैं कि अब दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 28 मैच हो चुके हैं। इन मैचों में जहां भारत ने 16 मुकाबलों में विजय हासिल की है। वहीं, इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 12 मुकाबलों में भारत को मात दी है। भारतीय जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड देखें तो अब तक यहां भारत और इंग्लैंड के बीच 15 टी20 खेले जा चुके हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है जिसमें इस सीरीज का चौथा टी20 मैच भी शामिल है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने 6 टी20 मुकाबले यहां जीते हैं।

End of Feed