IND vs ENG 3rd T20 LIVE Telecast: जानें कब, कहां और कितने बजे से देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड तीसरे टी20 की Live Streaming

India vs England 3rd T20 Match Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 5 मैच की टी20 सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है।

IND vs ENG 3rd T20 LIVE Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी, मंगलवार को राजकोट में खेला जाएगा। यह मुकाबला खांधेरी गांव स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium, Rajkot) में खेला जाएगा। 5 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला 7 विकेट से जीतने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया था। इस मैच में तिलक वर्मा ने अपने टी20 करियर की बेस्ट पारी खेली थी और नाबाद 72 रन बनाए थे।

IND vs ENG 3rd T20 LIVE Telecast

भारत और इंग्लैंड मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-BCCI/ICC)

दोनों टीमों की बात करें तो जहां इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) अब तक हुए दोनों मुकाबलों में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं तो वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बल्ले से निराश किया है। गेंदबाजी में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का जादू इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। खासतौर से वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) 5 विकेट लेकर इस सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।

End of Feed