ENG vs IND 3rd ODI Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ना केवल टी20 सीरीज में मिली 4-0 से हार का बदला लेना चाहेगी। बल्कि रोहित शर्मा इस मैच में खुद को भी साबित करना चाहेंगे।

IND vs ENG 3rd ODI Live Streaming: भारतीय टीम इग्लैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से गंवा चुकी है। वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को जीतने और दूसरे मुकाबले को हारने के बाद 19 जुलाई को तीसरा और आखिरी वनडे सीरीज खेलने जा रही है। वनडे टीम में दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी से भारतीय टीम मजबूत हुई है, लेकिन दूसरा मुकाबला हारने के बाद एक बार फिर इन दोनों की नजरें तीसरा मैच जीतकर टीम की प्रतिष्ठा बचाने पर होंगी।। साल 2027 वनडे विश्वकप से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को न केवल खुद के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा, बल्कि टी20 में लगातार हार से आहत भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

Live Streaming (3)

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

वनडे सीरीज में रो-को की वापसी

विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा केएल राहुल (KL Rahul) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी वनडे टीम में वापसी कर चुके हैं। वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) नए प्रारूप में टीम इंडिया को जीत दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। 39 वर्षीय रोहित शर्मा और जल्द ही 38 साल के होने वाले विराट कोहली में अब भी जोश और जुनून बरकरार है। वह अब भी वनडे की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं। दोनों का लक्ष्य अपने प्रदर्शन से अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप तक टीम में बने रहना है।

End of Feed