Shubman Gill Injury: टीम इंडिया को करारा झटका, शुभमन गिल हुए चोटिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 5, 2024, 01:04 PM IST

IND vs ENG 2nd Test, Shubman Gill Injury: टीम इंडिया को विशाखापट्टनम टेस्ट के तीसरे दिन करारा झटका लगा। दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। दाहिनी तर्जनी उंगली में चोट लगने के कारण आज मैच के चौथे दिन शुभमनगिल फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतर सके।

IND vs ENG 2nd Test: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इंग्लैंड के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट के दाहिनी तर्जनी उंगली में चोट लगने के कारण सोमवार को क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे।

Shubman Gill Injured

शुभमन गिल (AP)

इस 24 साल के खिलाड़ी ने दूसरी पारी में 147 गेंदों में 104 रन बनाये थे। वह इस पारी में भारत के शीर्ष स्कोरर थे। उन्हें यह चोट शनिवार को क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी थी।

End of Feed