IND vs BAN: ऋषभ पंत की इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी, इतने दिन बाद जड़ा शतक

IND vs BAN, Rishabh Pant Century: भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया ने बड़ी बढ़त हासिल की ली है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शातकीय पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की।

IND vs BAN, Rishabh Pant Century: भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला जमकर चला। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली। यह शतक न केवल टीम इंडिया के लिए, बल्कि पंत के लिए काफी खास है। एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की। उन्होंने करीब 632 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा। उन्होंने 124 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। हालांकि, शतक पूरा होने के बाद पंत ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में 128 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और 4 छक्के की मदद से 109 रन बनाए। उनकी इस शतकीय पारी से टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ विशाल बढ़त बना ली है।

IND vs BNA, Rishabh Pant, Rishabh Pant Century, Rishabh Pant Shatak, Rishabh Pant Comeback, Rishabh Pant Return, Rishabh Pant Recors, Rishabh Pant Most century

ऋषभ पंत और शुभमन गिल। (फोटो- BCCI Twitter)

150 से ज्यादा रनों की साझेदारी

बांग्लादेश के खिलाफ भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। शुभमन और पंत ने 217 गेंदों का सामना किया और 167 रन की साझेदारी की और टीम को दूसरी पारी में 250 के करीब पहुंचाया।

End of Feed