IND vs BAN U19 World Cup 2026 Match Timing Today: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 विश्व कप का मैच, जानिए समय

IND U19 vs BAN U19 Under-19 World Cup Match Timing Today 2026: आज (17 January 2026) युवा भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी। भारत इससे पहले अमेरिका से अपना पहला मैच जीत चुका है। आज एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और हेनिल पटेल जैसे खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी। भारत-बांग्लादेश का ये मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और कितने बजे शुरू होगा, यहां जानिए सारी जानकारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026
  • आज भारतीय अंडर-19 टीम अपना दूसरा मैच खेलेगी
  • भारत का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश से होगा

IND-U19 vs BAN-U19 Under 19 World Cup Match Timing Today 2026: जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित हो रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 (ICC Under-19 World Cup 2026) में आज (17 जनवरी 2026, शनिवार) भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का टूर्नामेंट में दूसरा मैच खेला जाएगा। इस बार भारत के सामने होगी बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम। टूर्नामेंट में भारत की अंडर-19 वनडे टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) कर रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान (Bangladesh U19 Team) अजिजुल हकीम तमीम (Azizul Hakim Tamim) के हाथों में होगी। भारत एक दिन पहले टूर्नामेंट का पहला मैच यूएसए के खिलाफ जीतकर विजयी आगाज कर चुका है। उस मैच को नजर में रखते हुए फैंस की नजरें 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हेनिल पटेल (Henil Patel) के अलावा सबसे युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर भी रहेंगी।

IND vs BAN U19 World Cup 2026 Match Timing

भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 विश्व कप मैच का समय

भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि बारिश से प्रभावित मुकाबले में अंत में पारी किसी तरह जीत तक पहुंच सकी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका को भारत ने 107 रन पर ऑल-आउट कर दिया था, जिसमें तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने पांच विकेट हासिल किए थे। इसके बाद भारत को बारिश के कारण 96 रनो का लक्ष्य मिला जो टीम इंडिया ने 4 विकेट खोते हुए 17.2 ओवर में हासिल करके जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरूआत की। अब जानते हैं, कि आज होने वाला भारत-बांग्लादेश मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे आप भारत में कब और कहां देख पाएंगे।

End of Feed