IND vs BAN Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 14 साल बाद ग्वालियर में कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा है जहां टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी है। टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूफड़ा साफ करने वाली टीम इंडिया के सामने टी20 फॉर्मेट में एक नई और बड़ी चुनौती है क्योंकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम युवा खिलाड़ियो के दम पर मैदान पर उतरेगी।
भारत-बांग्लादेश, आज का टॉस कौन जीता (साभार-Twitter)
इस फॉर्मेट में दोनों टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 14 टी20 मुकाबलों में केवल एक मुकाबला बांग्लादेश के नाम रहा है जबकि 13 मैच टीम इंडिया के पक्ष में आया है। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि शाम 6.30 बजे होगा।
इस मुकाबले का आनंद आप स्पोर्ट्स 18 पर अलग-अलग भाषा में ले सकते हैं जबकि इसकी लाइव स्ट्रीनमिंग जियो सिनेमा में फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी पर इसे फ्री में भी देख सकते हैं। फ्री में टीवी पर आप इसे फ्री डीटीएच के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश टॉस का समय (IND vs BAN Toss Time)
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज के मैच का टॉस शाम 6.30 बजे हो गया।
भारत बनाम बांग्लादेश टॉस की जगह (IND vs BAN Toss Venue)
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज का मुकाबला माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत बनाम बांग्लादेश आज का टॉस किसने जीता (IND vs BAN Toss Win Today)
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज का मैच के टॉस सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
