IND vs BAN 1st T20I Match Highlights: पहले टी20 में भारत ने आतिशी अंदाज में दर्ज की 7 विकेट से जीत, हार्दिक पांड्या ने खेली आतिशी पारी
IND vs BAN 1st T20I Match Highlights: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आतिशी अंदाज में जीत दर्ज करके विजयी शुरुआत की है। जानिए कैसा रहा ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले के पल पल का हाल?
IND vs BAN 1st T20I Match Highlights: पहले टी20 में भारत ने आतिशी अंदाज में दर्ज की 7 विकेट से जीत, हार्दिक पांड्या ने खेली आतिशी पारी
भारत ने तेजी से किया लक्ष्य का पीछा, सूर्या ने बांधा समा
जीत के लिए 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दिलाई लेकिन अभिषेक गलत फहमी की वजह से दूसरे ओवर में तौहीद हृदोय के सटीक थ्रो पर रन दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 16(7) रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सैमसन के साथ मोर्चा संभाला और टीम को 4.4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। तेजी से रन बना रहे सूर्या पॉवरप्ले के खत्म होने से पहले 14 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और तीन छक्के जड़े। सूर्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने डेब्यूटेंट नीतीश रेड्डी उतरे लेकिन जल्दी ही सैमसन मेहदी हसन की गेंद पर छक्के जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। उन्होंने 29(19) रन बनाए।
हार्दिक ने खेली मैच जिताऊ आतिशी पारी
सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से शमा बांध दिया। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए। हार्दिक 16 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं नीतीश रेड्डी ने 16(15) रन की पारी खेली। हार्दिक ने अपनी 243.75 के स्ट्राइक रेट वाली पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े। बांग्लादेश के लिए 1-1 विकेट मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने चटकाए।
बांग्लादेश की टीम 127 रन पर हुई ढेर
भारत के खिलाफ ग्वालियर में खेले जा रहे तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश भारत के सामने जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में 127 रन बनाकर ढेर हो गई। पहले टी20 में जीत के लिए भारतीय टीम को 128 रन का लक्ष्य मिला है। बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी 35*(32)रन की नाबाद पारी मेहदी हसन मिराज ने खेली। उनके अलावा कप्तान नजमुल हसन शांतो 27(25) रन बना सके। इसके अलावा बांग्लादेश का और कोई बल्लेबाज पिच पर पैर नहीं जमा सका। पारी के पहले ओवर से आखिरी ओवर तक विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। भारत के लिए 3-3 विकेट अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने लिए। इसके अलावा 1-1 विकेट हार्दिक पांड्या, मयंक यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने लिया।
ऐसी रही है दोनों की बीच भड़ंत (IND vs BAN Head to Head in T20I)
भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच अबतक कुल 14 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 13 में टीम इंडिया और एक में बांग्लादेश की टीम विजयी रही है।भारतीय सरजमीं पर भारत-बांग्लादेश के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीनों में टीम इंडिया विजयी रही है। बांग्लादेश को भारत के खिलाफ एकलौती जीत उसके घर पर मिली है। जबकि न्यूट्रल वेन्यू पर खेले 7 में 7 मैच भी भारतीय टीम के खाते में गए हैं।
बांग्लादेश और भारत की संभावित प्लेइंग -11(India And Bangladesh Playing XI)
भारतीय की टीम(Indian Cricket team Playing XI):
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह,।
बांग्लादेश की टीम(Bangladesh Cricket teamPlaying XI):
लिट्टन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, राशिद हुसैन, शरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
