IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश की टेस्ट टीम का ऐलान, तमीम इकबाल की जगह इस खिलाड़ी को जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 8, 2022, 06:01 PM IST

India vs Bangladesh test series, Bangladesh test squad announced: भारत और बांग्लादेश के बीच 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मेजबान बांग्लादेशी टीम का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट के लिये शीर्ष क्रम बल्लेबाज जाकिर हसन को पहली बार टीम में शामिल किया। हसन को टीम में शामिल करने का फैसला अनुभवी तमीम इकबाल के ‘ग्रोइन’ चोट से नहीं उबर पाने के कारण किया है।

बांग्लादेश ने 14 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये शीर्ष क्रम बल्लेबाज जाकिर हसन को पहली बार टीम में शामिल किया। हसन को टीम में शामिल करने का फैसला अनुभवी तमीम इकबाल के ‘ग्रोइन’ चोट से नहीं उबर पाने के कारण किया है।

zakir_hasan

जाकिर हसन

हसन को भारत ए के खिलाफ पहले अनाधिकृत टेस्ट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था और वह प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘हमारे फिजियो ने कहा कि वह (तमीम) पहला टेस्ट नहीं खेल पायेगा। लेकिन हम दूसरे टेस्ट के लिये उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसलिये हमने शुरूआती टेस्ट के लिये ही टीम की घोषणा की है। ’’

End of Feed