LIVE

IND vs BAN Champions Trophy 2025 Highlights: शमी के पंजे के बाद शतकवीर गिल ने बल्ले से किया कमाल, भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा

सिद्धार्थ शर्माUpdated Feb 20, 2025, 22:50 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): Champions Trophy 2025 India vs Bangladesh Live Cricket Score, Aaj ke Match ka Live streaming Online on Jiohotstar, TV Telecast star sports Channel in India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर बांग्लादेश क्रिकेट टीम से हो रही है। आइए जानते हैं मैच की पल-पल की अपडेट और रिकॉर्ड्स से जुड़ी हर जानकारी

IND vs BAN Champions Trophy 2025 Highlights: शमी के पंजे के बाद शतकवीर गिल ने बल्ले से किया कमाल, भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा
IND vs BAN Champions Trophy 2025 Highlights: शमी के पंजे के बाद शतकवीर गिल ने बल्ले से किया कमाल, भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा

IND vs BAN Champions Trophy 2025 India vs Bangladesh Match Highlights (IND बनाम BAN) Scorecard: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रूप ए की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा था। मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन तौहिद हृदोय और जाकिर अली की शतकीय साझेदारी के चलते उन्होंने 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट हॉल लिया और चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आगाज बता दिया। इसके जवाब में उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को कप्तान रोहित ने मजबूत शुरुआत दिलाई इसके बाद टीम एक तरफ से विकेट गंवाती गई लेकिन शुभमन गिल एक छोर पर टिके रहे और शतकीय पारी के चलते भारत को जीत दिला दी।

भारत की पारी (India Innings)

-
भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद
- रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 11 हजार रन
- भारत का स्कोर 50 पार
- रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वे अर्धशतक से चूक गए।
- विराट कोहली एक बार फिर से लेग स्पिनर के शिकार बने और 22 रन बनाकर आउट हो गए।
- शुभमन गिल ने अपना फॉर्म जारी रखते हुए एक और अर्धशतक जड़ दिया है।
- श्रेयस अय्यर कमाल नहीं कर पाए और केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए।
- अक्षर पटेल पांचवे नंबर पर आकर नही कर सके कमाल
- केएल राहुल को 9 रनों पर जाकिर अली ने दिया जीवनदान
- शुभमन गिल और केएल राहुल ने की अर्धशतकीय साझेदारी
- शुभमन गिल ने 125 गेंदों पर शतक पूरा किया। ये उनका वनडे करियर का 8वां शतक है।
बांग्लादेश की पारी (Bangladesh Innings)

- बांग्लादेश की तरफ से सौम्या सरकार और तंजीद हसन ने पारी की शुरुआत की है।
- सौम्य सरकार को मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में किया आउट
- नजमुल हुसैन शन्तो को हर्षित राणा ने किया आउट
- मेहदी हसन मिराज को मोहम्मद शमी ने आउट कर दिया है।वे केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- बांग्लादेश ने 13वें ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया है।
- तौहिद हृदोय और जाकिर अली ने पारी को संभाल लिया है।
- बांग्लादेश का स्कोर 29वें ओवर में 100 के पार पहुंच गया है।
- जाकिर अली ने 87 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
- तौहित हृदोय ने भी 83 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
- तौहिद हृदोय और जेकर अली ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
- जाकिर अली 68 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं।
- मोहम्मद शमी सबसे तेजी से 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं।
- तौहिद हृदोय ने जड़ वनडे क्रिकेट का अपना पहला शतक
- मोहम्मद शमी ने लिया करियार का छठा पांच विकेट हॉल


FEB 20, 2025 21:53 IST

IND vs BAN ICC Champions Trophy 2025 Match 2 Highlights: भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रूप ए की अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गए हैं। इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा था। मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन तौहिद हृदोय और जाकिर अली की शतकीय साझेदारी के चलते उन्होंने 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट हॉल लिया और चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आगाज बता दिया। इसके जवाब में उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को कप्तान रोहित ने मजबूत शुरुआत दिलाई इसके बाद टीम एक तरफ से विकेट गंवाती गई लेकिन शुभमन गिल एक छोर पर टिके रहे और शतकीय पारी के चलते भारत को जीत दिला दी।
FEB 20, 2025 21:47 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): शुभमन गिल ने जड़ा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। ये उनका वनडे का 8वां शतक है और इसी के साथ उन्होंने भारत की जीत की नींव रख दी है।
FEB 20, 2025 21:33 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत के 200 रन पूरे

भारतीय क्रिकेट टीम के 200 रन पूरे हो गए हैं। टीम की तरफ से शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
FEB 20, 2025 21:27 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): केएल राहुल और गिल की अर्धशतकीय साझेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम को केएल राहुल और शुभमन गिल ने मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है जिसके चलते भारत अब जीत के करीब पहुंचता जा रहा है।
FEB 20, 2025 20:56 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत का स्कोर 150 पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 150 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
FEB 20, 2025 20:44 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत को लगा चौथा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। अक्षर पटेल ने 12 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रिशाद हुसैन ने आउट किया।
FEB 20, 2025 20:30 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): श्रेयस अय्यर आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरा झटका लग गया है। दरअसल श्रेयस अय्यर मुस्ताफिजुर की गेंद पर शिकार बन गए हैं और केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ये भारत के लिए बड़ा झटका है।
FEB 20, 2025 20:20 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है और टीम को जीत की ओर लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
FEB 20, 2025 20:11 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): विराट कोहली आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल चेज मास्टर विराट कोहली रिशाद हुसैन की गेंद पर आउट हो गए हैं। उनका लेग स्पिनर के खिलाफ खराब फॉर्म लगातार जारी है।
FEB 20, 2025 20:02 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत का स्कोर 100 पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
FEB 20, 2025 19:44 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत का स्कोर 100 के करीब

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। फिलहाल शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
FEB 20, 2025 19:27 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): रोहित शर्मा आउट

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। वे धमाकेदार पारी खेल रहे थे लेकिन अर्धशतक से चूक गए।
FEB 20, 2025 19:16 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत का स्कोर 50 पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों धमाकेदार पारी खेल रहे हैं।
FEB 20, 2025 18:58 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): वनडे में 11 हजारी बने रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। वे वनडे में 11 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं।
FEB 20, 2025 18:48 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य है।
FEB 20, 2025 18:11 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): बांग्लादेश की टीम ऑलआउट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम की पारी 228 रनों पर सिमट गई है। टीम की तरफ से तौहिद हृदोय ने 100 रन बनाए वहीं भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके
FEB 20, 2025 18:05 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): तौहिद हृदोय ने जड़ा शतक

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा सितारे तौहिद हृदोय ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। तौहिद ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया है।
FEB 20, 2025 17:48 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): मोहम्मद शमी को चौथी सफलता

मोहम्मद शमी को चौथी सफलता मिल गई है। तंजीम हसन बिना खाता खोले आउट हो गए हैं।
FEB 20, 2025 17:40 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): बांग्लादेश का स्कोर 200 पार

बांग्लादेश क्रिकेट टीम का स्कोर 200 पार पहुंच गया है। फिलहाल रिशाद हुसैन और तौहिद हृदोय क्रीज पर मौजूद हैं।
FEB 20, 2025 17:26 IST

IND vs BAN Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): जाकिर अली आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को आखिरकार सफलता मिल गई है। बांग्लादेश टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जाकिर अली एक शानदार पारी खेलने के बाद आउट हो गए हैं। उनका शमी ने विकेट लिया है।