Who Won The Toss Today, IND vs BAN, India vs Bangladesh 2nd Test Match Toss Live: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 280 रन से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर जीत के साथ सारीज पर कब्जा जमाने पर रहेगी, वहीं, बांग्लादेश की टीम मेजबान भारत को पटखनी देकर पहली जीत के साथ सीरीज को बराबर करने के इरादे से उतरेगी।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की आज से शुरुआत होने जा रही है। (फोटो- BCCI X)
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। मैच का टॉस तय समय पर नहीं हो सका। ऑउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हुई है। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
भारत और बांग्लदेश टॉस टाइम (IND vs BAN 2nd Test Match Toss Time)
- 9:00 AM
भारत और बांग्लदेश स्टेडियम (IND vs BAN 2nd Test Match Venue)
- गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल
भारत की प्लेइंग-11 (India Playing-11)
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।बांग्लादेश की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)
शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।
भारत का स्क्वॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद।
