IND vs BAN Asia Cup Match Timing Today 2025: भारत और बांग्लादेश की सुपर 4 में टक्कर, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs BAN Super 4 Match 2025 Timing Today, इंडिया बांग्लादेश का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? एशिया कप 2025 में सुपर 4 के चौथे मैच में भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच की शुरुआत कितने बजे होने वाली है।

IND vs BAN Asia Cup 2025 Super 4 Match 2025 Timing Today: एशिया कप 2025 में सुपर 4 राउंड की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इसके चौथे मैच में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम होगी वहीं दूसरी ओर उसकी पड़ोसी बांग्लादेश क्रिकेट टीम (IND vs BAN) होगी। दुबई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम इस खास मुकाबले की मेजबानी करने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की कमान लिटन दास(Litton Das) के हाथों में है। ये दोनों ही टीमें अपने पहले सुपर 4 मैच में जीत दर्ज करके आ रही है। एक तरफ जहां बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर चौंकाया था वहीं दूसरी ओर भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को मात दी थी। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल के टिकट के पास पहुंच सकती है।ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि भारतीय समयानुसार इस मैच (Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team) के बीच मैच की शुरुआत कितने बजे से होने वाली है और टॉस भी कितने बजे से होने वाला है।

IND vs BAN Asia Cup T20 Super 4 Match 2025 Today Match Timing, India vs Bangladesh Aaj ka Match kitne Baje Shuru Hoga

इंडिया बांग्लादेश का मैच आज कितने बजे शुरू होगा

भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs BAN Head to Head)

भारत-बांग्लादेश की टीमें अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 बार भिड़ चुकी हैं और दिलचस्प बात यहां ये है कि भारत का पलड़ा बहुत भारी है। भारतीय टीम ने इन 17 मुकाबलों में से 16 में बांग्लादेश को पस्त किया है, जबकि बांग्लादेश सिर्फ एक बार टी20 मैच में टीम इंडिया को हराने में सफल हुई है। एशिया कप 2025 यूएई में हो रहा है, यानी न्यूट्रल वेन्यू। अगर न्यूट्रल वेन्यू पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक के टी20 मैचों के आंकड़े देखें तो 7 बार भारत-बांग्लादेश न्यूट्रल वेन्यू पर टकरा चुके हैं और सातों मैचों में टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर जीत दर्ज की है।

End of Feed