IND vs BAN 3rd ODI Live Score Streaming: भारत-बांग्‍लादेश के बीच तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग जानें कब, कहां और कैसे देखें

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 9, 2022, 06:02 PM IST

India vs Bangladesh, IND vs BAN 3rd ODI Live Cricket Score Streaming Online (भारत बनाम बांग्लादेश मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग): भारत और बांग्‍लादेश के बीच शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे खेला जाएगा। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी क्‍योंकि वो पहले ही सीरीज 0-2 से गंवा चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और बांग्‍लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेला जाएगा तीसरा वनडे
  • भारतीय टीम अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी
  • इस मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं

IND vs BAN 3rd ODI Live Score Streaming (भारत बनाम बांग्लादेश वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग): भारत और बांग्‍लादेश के बीच शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी क्‍योंकि शुरूआती दोनों मुकाबलों में उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वो सीरीज गंवा चुकी है। भारतीय टीम की बांग्‍लादेश दौरे पर मुसीबतें भी काफी बढ़ चुकी हैं। कई खिलाड़ी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में क्‍लीन स्‍वीप बचाना मेन इन ब्‍ल्‍यू के लिए आसान नहीं होगा।

ind vs ban 2nd odi

भारत बनाम बांग्‍लादेश तीसरा वनडे

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहले दो वनडे मीरपुर के शेर-ए-बांग्‍ला स्‍टेडियम पर खेले गए। पहले वनडे में भारत को 1 विकेट की शिकस्‍त झेलनी पड़ी जबकि दूसरे वनडे में बांग्‍लादेश ने 5 रन से जीत दर्ज की। चलिए जानते हैं कि भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीसरे व अंतिम वनडे का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

End of Feed