Kanpur Test: कानपुर आउटफील्ड के हिस्से आई असंतोषजनक रेटिंग, जानिए क्या है पूरा मामला

IND vs BAN 2nd Test Match, Kanpur Green Park Stadium Demerit Point: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले भारत और बांग्लादेश का मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा था। मैच के दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था। लेकिन अब कानपुर आउटफील्ड के हिस्से असंतोषजनक रेटिंग आई है।

IND vs BAN 2nd Test Match, Kanpur Green Park Stadium Demerit Point: 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच कानपुर में भारत बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैच की आउटफील्ड को आईसीसी से 'असंतोषजनक' रेटिंग मिली है। इसके साथ ही वेन्यू के खाते में एक डीमेरिट अंक भी जुड़ गया है। कानपुर टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 35 ओवरों का ही खेल हो पाया था, जबकि दूसरे और तीसरे दिन एक भी ओवर नहीं डाला जा सका था। वो भी तब जब तीसरे दिन खेल के समय के दौरान जरा भी बारिश नहीं हुई थी। इस मैच से पहले राज्य के पीडब्लूडी विभाग ने ग्रीन पार्क के स्टैंड्स को असुरक्षित करार दिया था, इसके साथ ही विभाग ने पदाधिकारियों को दर्शकों के लिए सीमित संख्या में ही अपर लेवल की सीट मुहैया कराने के निर्देश दिए थे।

IND vs BAN, IND vs BAN, IND vs BAN 2nd Test, India vs bangladesh, India vs bangladesh 2nd Test, Kanpur Green Park Stadium, Green Park Stadium outfield earns, Kanpur Stadium demerit point, Cricket News in Hindi, Cricket News Hindi, Sports News in Hindi

कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम। (फोटो- BCCI Twitter)

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ग्रीन पार्क स्टेडियम का उपयोग राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के करार के तहत करता है। समझौते के अनुसार सरकार के पास ज़मीन का मालिकाना हक़ है लेकिन स्टेडियम और उसके देखरेख की ज़िम्मेदारी यूपीसीए के पास है। कानपुर के स्टेडियम की काफी आलोचना होने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने (शुक्ला खुद भी कानपुर से ताल्लुक रखते हैं) बचाव किया था, हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि स्टेडियम के नवीनीकरण की जरूरत है।

End of Feed