IND vs BAN 1st test Live Score Streaming: भारत बनाम बांग्‍लादेश मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग जानें कब, कहां और कैसे देखें

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 13, 2022, 07:00 AM IST

India vs Bangladesh, IND vs BAN 1st Test Live Cricket Score Streaming Online (भारत बनाम बांग्लादेश मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग): भारत और बांग्‍लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार से चट्टोग्राम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 1-2 की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। जानें पहले टेस्‍ट का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखें।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और बांग्‍लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेला जाएगा पहला टेस्‍ट
  • दोनों देशों के बीच खेली जाएगी दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज
  • जानिए पहले टेस्‍ट का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखें

IND vs BAN 1st Test Live Score Streaming: भारत (India Cricket team) और बांग्‍लादेश (Bangladesh Cricket team) के बीच बुधवार को दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला चट्टोग्राम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्‍लादेश के हाथों 1-2 की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। भारतीय टीम की पहले टेस्‍ट में कप्‍तानी केएल राहुल (KL Rahul) करेंगे क्‍योंकि नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंगूठे में चोट के कारण बाहर हैं। वहीं बांग्‍लादेश की कमान अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) संभालेंगे।

shakib and rahul

भारत बनाम बांग्‍लादेश, पहला टेस्‍ट

बांग्‍लादेश ने लिटन दास के नेतृत्‍व में भारत को पहले वनडे में 1 विकेट जबकि दूसरे मैच में 5 रन से शिकस्‍त देकर सीरीज अपने नाम की थी। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में 227 रन से जीत दर्ज करके अपनी साख बचाई। भारतीय टीम को अगर विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने शेष 6 में से 5 मैच जीतना होंगे। इसको ध्‍यान में रखते हुए भारतीय टीम की कोशिश बांग्‍लादेश का क्‍लीन स्‍वीप करने की होगी। हालांकि, भारतीय टीम के कई स्‍टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्‍सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम काफी शक्तिशाली नजर आ रही है।

End of Feed