IND vs BAN 1st Test Day 4 Highlights: भारतीय टीम जीत से 4 विकेट दूर, बांग्लादेश ने चौथे दिन टाल दी हार
बांग्लादेश ने टाली हार
513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने चौथे दिन स्टंप्स क 102 ओवर में 6 विकेट खोकर 272 रन बनाए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन 40* और मेहदी हसन मिराज 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी दिन का खेल बचा है, जहां मेजबान टीम को जीत के लिए 241 रन की जरूरत है जबकि भारतीय टीम जीत से 4 विकेट दूर हैं।पटेल ने एक ओवर में झटके दो विकेट
अक्षर पटेल ने पारी के 88वें ओवर की पहली गेंद पर मुश्फिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड करके बांग्लादेश को करारा झटका दिया है। रहीम ने 50 गेंदों में दो चौके की मदद से 23 रन बनाए। भारतीय टीम अब जीत से 5 विकेट दूर है जबकि बांग्लादेश जीत से 279 रन दूर है। रहीम के बाद नुरुल हसन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। आखिरी गेंद पर पटेल ने हसन को स्टंपिंग कराकर बांग्लादेश को छठा झटका दिया। अक्षर पटेल ने ओवर में 4 रन देकर दो विकेट लिए।IND vs BAN 1st Test Day 4 Live Score: 88 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 238/6। शाकिब अल हसन 19* और मेहदी हसन मिराज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश को जीतने के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला है।
रविचंद्रन अश्विन ने झटका विकेट
रविचंद्रन अश्विन ने पारी के 79वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। दरअसल, अश्विन की अंदर आती गेंद पर हसन फ्रंटफुट डिफेंस करने गए। गेंद अंतिम समय पर घूमी और उनके बल्ले के अंदरूनी किनारा लेकर पैड पर लगी व गेंद स्लिप की दिशा में गई। कोहली ने आसान कैच पकड़ा। जाकिर हसन ने 224 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए।IND vs BAN 1st Test Day-4 Live Score: 79 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 209/4। मुश्फिकुर रहीम 16* और शाकिब अल हसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश को जीतने के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला है।
जाकिर हसन ने जमाया शतक
जाकिर हसन ने 219 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। अक्षर पटेल द्वारा किए पारी के 78वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्वीप शॉट के जरिये बाउंड्री जमाकर हसन ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया। बांग्लादेश की टीम बहुत ही अच्छी तरह अपनी पारी को आगे बढ़ा रही है। जाकिर हसन बांग्लादेश के लिए टेस्ट डेब्यू में शतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।IND vs BAN, 1st Test Day-4 Live Score: 78 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 207/3। मुश्फिकुर रहीम 15* और जाकिर हसन 100* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला है।
आखिरी सत्र का खेल शुरू
चौथे दिन के आखिरी सत्र का खेल शुरू हो चुका है। जाकिर हसन के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर किला लड़ा रहे हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए सात विकेट की दरकार है, लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। भारत को एक-एक विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।IND vs BAN 1st Test Day-4 Live Score: 74 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 185/3। मुश्फिकुर रहीम 6* और जाकिर हसन 87* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश को जीतने के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला है।
कुलदीप को मिली सफलता
कुलदीप यादव ने जोड़ी ब्रेकर का काम किया और लिटन दास को लांग ऑन पर उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। लिटन दास ने 59 गेंदों में दो चौके की मदद से 19 रन बनाए। भारत को यह सफलता पारी के 69वें ओवर में मिली। लिटन दास के बाद मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर आए हैं।IND vs BAN 1st Test Day-4 Live Score: 69 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 173/3। मुश्फिकुर रहीम 0* और जाकिर हसन 81* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश को जीतने के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला है।
यासिर अली हुए बोल्ड
भारतीय टीम अब मैच में वापसी करती हुई नजर आ रही है। पारी के 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने यासिर अली को क्लीन बोल्ड कर दिया। यासिर ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए।IND vs BAN 1st Test Day-4 Live Score: 52 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 136/2। जाकिर हसन 64* और लिटन दास 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए जीत का लक्ष्य 513 रन है।
उमेश ने झटका पहला विकेट
आखिरकार भारतीय टीम को दिन की पहली सफलता मिल ही गई। उमेश यादव ने पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नजमुल हसन शांतो को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। यादव की गेंद पर कोहली के हाथों से गेंद फिसली, लेकिन विकेटकीपर पंत ने एक हाथ से कैच पकड़ा। नजमुल हसन शांतो ने 156 गेंदों में सात चौके की मदद से 67 रन बनाए।IND vs BAN, 1st Test Day-4 Live Score: 47 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 126/1। जाकिर हसन 58* और यासिर अली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश को जीतने के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला है।
पहला सत्र बांग्लादेश के नाम
नजमुल हसन शांतो के बाद जाकिर हसन ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाजों के हौसले पस्त हो रहे हैं। लंच तक बांग्लादेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक भी विकेट नहीं गंवाया है।IND vs BAN, 1st Test Day-4 Live Score: 42 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कार 119/0। नजमुल हसन शांतो 64* और जाकिर हसन 55* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए जीत का लक्ष्य 513 रन है।
शांतो ने जमाया अर्धशतक
नजमुल हसन शांतो ने 108 गेंदो में 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बांग्लादेश ने ठोस शुरूआत करके भारतीय टीम की सिरदर्दी बढ़ा दी है। शांतो ने अश्विन द्वारा किए पारी के 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचासा पूरा किया।IND vs BAN, 1st Test Day-4 Live Score: 32 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कार 90/0। नजमुल हसन शांतो 52* और जाकिर हसन 38* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए जीत का लक्ष्य 513 रन है।
शांतो अर्धशतक के करीब
जाकिर हसन और नजमुल हसन शांतो ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रखा है। उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन जोर लगा रहे हैं, लेकिन विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। शांतो अपने अर्धशतक से केवल 4 रन दूर हैं।IND vs BAN, 1st Test Day-4 Live Score: 28 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कार 81/0। नजमुल हसन शांतो 46* और जाकिर हसन 35* रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए जीत का लक्ष्य 513 रन है।
बांग्लादेश 50 रन के पार
रविचंद्रन अश्विन ने अपने स्पेल का सातवां ओवर डाला। इस ओवर में 3 रन बने। बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार पहुंच चुका है। भारतीय टीम विकेट की तलाश में जुटी हुई है।IND vs BAN, 1st Test Day-4 Live Score: 17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 56/0। नजमुल हसन शांतो 38* और जाकिर हसन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
चौथे दिन का खेल शुरू
भारत और बांग्लादेश के बीच चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। बांग्लादेश को ओपनर्स नजमुल हसन शांतो और जाकिर हसन ने दमदार शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 17 ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं।बांग्लादेश की ठोस शुरूआत
बांग्लादेश ने तीसरे दिन भारत के खिलाफ दूसरी पारी में ठोस शुरूआत की और स्टंप्स तक कोई विकेट नहीं गंवाया। दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बनाए।बांग्लादेश फिर चूका
एक और मौका बांग्लादेश के हाथों से निकला कि वो टेस्ट में भारत को हरा नहीं पाया है। बांग्लादेश की स्थिति देखकर उसके जीतने की उम्मीद बहुत कम है। यह भारत के हाथों बांग्लादेश की 10वीं टेस्ट शिकस्त होगी।भारत विशाल जीत की ओर
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में विशाल जीत की तैयारी में हैं। भारत ने बांग्लादेश के सामने 513 रन का विशाल लक्ष्य रखा।हॉकी इंडिया ने जारी किया ओडिशा संघ को कारण बताओ नोटिस, क्या है वजह?
पीएसएल के आयोजन की तारीखों का हुआ ऐलान, लगातार तीसरे साल होगा IPL से टकराव
एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा खेल मंत्रालय, निशानेबाजी और बैडमिंटन पर रहेगा फोकस
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया भुवी की कैसे हुई टीम इंडिया में वापसी
धनंजय डिसिल्वा के इस्तीफे के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया नए टेस्ट कप्तान के नाम का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
