LIVE

दूसरे दिन का खेल खत्म, यशस्वी ने खेली धमाकेदार पारी, टीम इंडिया बढ़त से 310 रन पीछे

शेखर झाUpdated Dec 29, 2024, 18:42 IST

IND VS AUS Live Score, Australia Vs India 4th Test Match Day 1 Live Cricket Score Online, (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Live Streaming Channel in India: मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने से पहले मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया122.4 ओवर में 474 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने बड़ी पारी खेली।

दूसरे दिन का खेल खत्म, यशस्वी ने खेली धमाकेदार पारी, टीम इंडिया बढ़त से 310 रन पीछे
दूसरे दिन का खेल खत्म, यशस्वी ने खेली धमाकेदार पारी, टीम इंडिया बढ़त से 310 रन पीछे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने अच्छी साझेदारी कर टीम के स्कोर को संभाला। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट और 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने से पहले मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया122.4 ओवर में 474 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टीव स्मिथ ने सबसे बड़ी पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस अर्धशतक से चूक गए। दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम इंडिया ने पहली पारी का आगाज किया। टीम ने स्टंप्स तक 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने बड़ी पारी खेली। वहीं, मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के शुरुआती चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया था।



ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

  • सैम कोनस्टास ने अपने पहले मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने 65 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट कर पवेलियन भेजा।
  • उस्मान ख्वाजा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 121 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 57 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
  • मार्सन लाबुशेन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 145 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
  • ट्रेविस हेड टीम इंडिया को हेडक देने में असफल रहे। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
  • मिचेल मार्श बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।
  • एलेक्स कैरी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 41 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। उनको आकाश दीप ने आउट किया।
  • पैट कमिंस ने शानदार पारी खेली, लेकिन वे अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। उन्होंने 63 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 49 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
  • मिचेल स्टार्क बल्ले से धमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया।
  • शतकीय पारी खेलने के बाद स्टीव स्मिथ आउट हो गए। उन्होंने 197 गेंदों पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 रन बनाए। वे आकाश दीप की गेंद पर कट एंड बोल्ड हो गए।
  • नाथन लायन जसप्रीत बुमराह की गेंद को नहीं पढ़ पाए और वे उनके शिकार हो गए। उन्होंने 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाए।
  • स्कॉट बोलैंड नाबाद रहे। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाकर नाबाद रहे।


भारत की पहली पारी
  • रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको पैट कमिंस ने आउटकर पवेलियन भेजा।
  • केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 42 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 24 रन बनाए। उनको पैट कमिंस ने आउट किया।
  • यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए। उन्होंने 117 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वे रन आउट हो गए।
  • विराट कोहली भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 36 रन बनाए। उनको स्कॉट बोलैंड ने आउट किया।
  • आकाश दीप अपनी टीम के लिए खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको स्कॉट बोलैंड ने आउट किया।
  • ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे। पंत ने 7 गेंदों पर 6 रन और जडेजा ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।


भारत और ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (IND vs AUS 4th Test Head To Head)
आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 110 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 46 मैचों में जीत मिली है, जबकि भारत ने 33 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 30 मैच ड्रॉ रहा है और एक मुकाबला टाई रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने होम ग्राउंड पर 31 मैचों में, अवे पर 14 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर एक मैचों में जीत मिली है। वहीं, भारतीय टीम ने होम ग्राउंड पर 23 मैचों में और अवे वेन्यू पर 10 मैचों में जीत मिली है।

IND vs AUS 4th Test Match Timing, भारत और ऑस्ट्रेलिया

दिनांक: 26 दिसंबर 2024
समय: 5:00 AM
मैदान: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

भारत की प्लेइंग इलेवन: Indian Team 4th Test Team Playing X1
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: Australia Team 4th Test Team Playing X1
उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

भारत का स्क्वॉड (India Squads): IND vs AUS 4th Test Match Team India Squad
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, तनुश कोटियन।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Playing-11): IND vs AUS 4th Test Match Team Australia Squad
उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Australia 4th Test Match Live Telecast Channel in India)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Australia 4th Test Match Live Score Streaming in India)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जा रही है।

DEC 27, 2024 12:39 IST

IND VS AUS Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट और 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने से पहले मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया122.4 ओवर में 474 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टीव स्मिथ ने सबसे बड़ी पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस अर्धशतक से चूक गए। दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम इंडिया ने पहली पारी का आगाज किया। टीम ने स्टंप्स तक 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने बड़ी पारी खेली।
DEC 27, 2024 12:29 IST

IND VS AUS Live Score: खाता तक नहीं खोल पाए आकाश

आकाश दीप अपनी टीम के लिए खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको स्कॉट बोलैंड ने आउट किया।
DEC 27, 2024 12:16 IST

IND VS AUS Live Score: कोहली भी हुए आउट

विराट कोहली भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 36 रन बनाए। उनको स्कॉट बोलैंड ने आउट किया।
DEC 27, 2024 12:07 IST

IND VS AUS Live Score: शतक से चूक गए यशस्वी

यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए। उन्होंने 117 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वे रन आउट हो गए।
DEC 27, 2024 11:59 IST

IND VS AUS Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 150 के करीब

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली क्रीज पर डटे हुए हैं। टीम इंडिया 34.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
DEC 27, 2024 11:59 IST

IND VS AUS Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

टीम इंडिया ने 29.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। अब यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
DEC 27, 2024 11:07 IST

IND VS AUS Live Score: यशस्वी का धमाल जारी

यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 81 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 50 रन बनाए।
DEC 27, 2024 11:59 IST

IND VS AUS Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब

ऑस्ट्रेलिया के करीब टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब पहुंच चुकी है। भारत ने 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। अब यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
DEC 27, 2024 10:26 IST

IND VS AUS Live Score: 20 ओवर का खेल खत्म

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। अब यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।
DEC 27, 2024 11:59 IST

IND VS AUS Live Score: राहुल भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी

केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 42 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 24 रन बनाए। उनको पैट कमिंस ने आउट किया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
DEC 27, 2024 08:43 IST

IND VS AUS Live Score: रोहित शर्मा का बल्ला रहा शांत

रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको पैट कमिंस ने आउटकर पवेलियन भेजा।
DEC 27, 2024 11:59 IST

IND VS AUS Live Score: भारतीय बल्लेबाज आए क्रीज पर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने पहली पारी का आगाज किया। रोहित शर्मा एक बार फिर ओपनिंग करने आए। उनके साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
DEC 27, 2024 07:49 IST

IND VS AUS Live Score: बड़ी पारी खेलकर आउट हुए स्मिथ

शतकीय पारी खेलने के बाद स्टीव स्मिथ आउट हो गए। उन्होंने 197 गेंदों पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 रन बनाए। वे आकाश दीप की गेंद पर कट एंड बोल्ड हो गए।
DEC 27, 2024 11:59 IST

IND VS AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा 8वां झटका

मिचेल स्टार्क बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने 113.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 455 रन बनाए। अब स्टीव स्मिथ और नाथन लायन क्रीज पर हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
DEC 27, 2024 12:00 IST

IND VS AUS Live Score: अर्धशतक से चूके कमिंस

पैट कमिंस ने शानदार पारी खेली, लेकिन वे अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। उन्होंने 63 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 49 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने आउट किया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
DEC 27, 2024 06:28 IST

IND VS AUS Live Score: मेजबान टीम का स्कोर 400 के पार

टीम इंडिया के खिलाफ मेजबान ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के पार पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 104 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए।
DEC 27, 2024 12:00 IST

IND VS AUS Live Score: स्मिथ ने जड़ा शतक

टीम इंडिया के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 167 गेंदों पर शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 101.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 383 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
DEC 27, 2024 05:47 IST

IND VS AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 के पार

टीम इंडिया के खिलाफ मेजबान ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 के पा पहुंव चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 96.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस क्रीज पर हैं।
DEC 27, 2024 05:37 IST

IND VS AUS Live Score: मेजबान टीम मजूबत स्थिति में

टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। टीम ने 94 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 342 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2024 12:00 IST

IND VS AUS Live Score: पहले दिनों का खेल खत्म


टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट का पहला दिन खत्म हो चुका है। मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 86 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर. इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 4th टेस्ट मैच डे 2 की लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखी जा सकती है। IND बनाम AUS लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.