IND vs AUS WTC Final: आरोन फिंच बोले दोनों टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती, इन दोनों को आउट करके दिखाओ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 1, 2023, 06:50 PM IST

India vs Australia WTC Final 2023: पूर्व कंगारू कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि सात जून से द ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के लिए स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के लिए विराट कोहली का विकेट जल्दी चटकना सफलता के लिए अहम होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023
  • आरोन फिंच ने बताया क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती
  • दो बल्लेबाजों को आउट करना होगा सबसे मुश्किल

ICC WTC FINAL 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि सात जून से द ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के लिए स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के लिए विराट कोहली का विकेट जल्दी चटकना सफलता के लिए अहम होगा।

Aaron Finch on WTC Final

आरोन फिंच (AP File)

फिंच ने स्टार स्पोर्ट्स ने कहा, ‘‘ दोनों (कोहली और स्मिथ) चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते है ऐसे में सफलता के लिए दोनों को जल्दी आउट करना अहम होगा। अगर टीमें शुरुआती विकेटों को जल्दी लेने में सफल रही तो नयी गेंद से इन अनुभवी बल्लेबाजों को परेशान किया जा सकता है। मैंने हमेशा स्मिथ के साथ क्रिकेट खेला है, मुझे लगता है कि उसका रिकॉर्ड शानदार है लेकिन यह काफी अच्छा मुकाबला होगा।’’

End of Feed