भारत-ऑस्ट्रेलिया महामुकाबले से पहले नाथन लियोन बोले- WTC Final हमारे लिए 'ग्रैंड फाइनल' है

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2023, 02:40 PM IST

IND vs AUS WTC Final 2023, Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज व सबसे अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि एशेज को लेकर हो रही बातचीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये आस्ट्रेलिया की तैयारियां बाधित नहीं होंगी और उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी फाइनल को ‘ग्रैंड फाइनल’ भी करार दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023
  • ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने दिया बड़ा बयान
  • भारत के खिलाफ ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए 'ग्रैंड फाइनल'

India vs Australia WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि एशेज को लेकर हो रही बातचीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये आस्ट्रेलिया की तैयारियां बाधित नहीं होंगी और उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी फाइनल को ‘ग्रैंड फाइनल’ भी करार दिया।

WTC Final 2023, Nathan Lyon term it as Grand Final for Australia cricket team

नाथन लियोन (AP)

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल सात जून से ओवल पर खेला जायेगा । वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की एशेज श्रृंखला 16 जून से शुरू होगी । लियोन ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस से कहा ,‘‘हम एशेज खेल रहे हैं लेकिन उससे पहले एक बड़ा मैच खेलना है । डब्ल्यूटीसी फाइनल हमारा ग्रैंड फाइनल है और यहीं से सत्र शुरू होगा ।’’

End of Feed