IND vs AUS 4th Test: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने बताया, पहले दिन टीम इंडिया से कहां हुई चूक

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2023, 10:04 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पॉरस महाम्ब्रे ने बताया है कि भारतीय टीम से अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन कहां चूक हुई? भारतीय टीम की पकड़ से कब और कहां हुई कमजोर?

अहमदाबाद: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अभी तक स्पिनरों का दबदबा रहा है और ऐसे में भारत का तेज गेंदबाजों की अदला-बदली (रोटेशन) करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने गुरुवार को कहा कि यह फैसला तेज गेंदबाजों को भविष्य में फायदा पहुंचाएगा।

Indian-Cricket-team

भारतीय क्रिकेट टीम

सिराज की जगह मिला शमी को मौका

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन उस्मान ख्वाजा के नाबाद शतक की मदद से चार विकेट पर 255 रन बनाए हैं। पहले दो टेस्ट मैचों में भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज खेलें जबकि तीसरे टेस्ट मैच में शमी की जगह उमेश यादव को लिया गया था। शमी को उस मैच में विश्राम दिया गया था। चौथे टेस्ट मैच में सिराज की जगह शमी को शामिल किया गया।

End of Feed