IND vs AUS Test Series: उलटा पड़ सकता है पिच वाला दांव, अब कुछ ऐसा होने की है उम्मीद

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 5, 2023, 07:00 AM IST

IND vs AUS Test Series Pitch Report: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का सभी को लंबे समय से इंतजार था। इन दोनों टीमों के बीच जब भी टक्कर हुई है उसमें कई चीजों की अहम भूमिका रही है और कई बार कुछ चीजें विवादों की वजह भी बनी हैं। ऐसी ही एक चीज है 'पिच'। अब पिच को लेकर एक नई खबर आई है।

IND vs AUS Test Series, Pitch Report: पूर्व चयनकर्ताओं और विशेषज्ञों को लगता है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप के उछाल लेती पिचों पर स्पिनरों का सामना करने में परेशानी को देखते हुए टीम प्रबंधन आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में जीवंत पिच बनाने को कहेगा जिससे तीसरे दिन से उछाल मिलने लगे।

ind vs aus pitch report

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की तैयारी (BCCI)

एक समय ऐसा भी था जब भारतीयों को स्पिन खेलने का महारथी माना जाता था लेकिन हाल के वर्षों में टीम तेज गेंदबाजी के खिलाफ सहज खेलती है जबकि धीमी गेंदबाजी के खिलाफ जूझती दिखती है। अगर पिछले दो-तीन वर्षों में उछाल लेती पिच पर किसी की बेहतरीन पारी देखी जाये तो वह मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की तकनीकी रूप से परफेक्ट 161 रन की पारी होगी जो उन्होंने चेपक की खराब पिच पर बनायी थी जबकि अन्य शीर्ष क्रम बल्लेबाज जूझते दिखे थे।

End of Feed