IND vs AUS: स्मिथ ने नेट पर दो घंटे बहाया पसीना, फिर बोले- अच्छा महसूस कर रहा हूं

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 21, 2023, 02:58 PM IST

IND vs AUS First ODI Match, Steven Smith Big Statement: वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। लेकहन इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ने बड़ा बयान दिया है।

IND vs AUS First ODI Match, Steven Smith Big Statement: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले दुनिया की सबसे सफल ऑस्ट्रेलिया और दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से मोहाली में होगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि वे अपनी कमजोरी का पता लगा सकते हैं और उसको समय रहते हुए दूर भी कर सकते हैं। हालांकि सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

दो घंटे पसीना बहाने के बाद क्या बोले स्मिथ

कलाई की चोट से उबरकर वापसी करने वाले आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व नेट पर दो घंटे बल्लेबाजी करने के बाद कहा कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। स्मिथ को दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान बायीं कलाई में चोट लगी थी। उन्होंने पहली पारी में 110 रन बनाये थे। उन्होंने नेट पर आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का सामना किया, जो कलाई की चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे है।

End of Feed