IND vs AUS: 'लग रहा था जंजीर से बंध गया हूं..' सिडनी की खतरनाक पिच पर स्टीव स्मिथ ने किया बड़ा खुलासा

Steve Smith on Sydney Test pitch: ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने भी भारत के खिलाफ खेले गए पाचवें टेस्ट मैच की पिच को खतरनाक बताया है। उनके मुताबिक वहां पर रन बनाना बेहद मुश्किल था।

Steve Smith on Sydney Test pitch: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के लिए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 10,000 करियर रन तक पहुंचने से एक रन कम रहने के बाद कहा है कि उन्होंने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) में इस तरह की मुश्किल पिच पर पहले कभी नहीं खेला था।

Steve smith ap

स्टीव स्मिथ (फोटो- AP)

स्मिथ को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिडनी में 38 रन की जरूरत थी लेकिन पहली पारी में 33 रन पर आउट होने के बाद वह पांच रन दूर रह गये। दूसरी पारी में वह चार रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर गली क्षेत्र में यशस्वी जायसवाल को कैच देकर पवेलियन लौटे। वह एक रन से टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने से चूक गये।

End of Feed