IND vs AUS 2nd ODI: इंदौर में शुभमन गिल का हल्ला बोल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा दिया शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 24, 2023, 04:57 PM IST

IND vs AUS 2nd ODI, Shubman Gill Century: भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्ला चला। शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा। यह उनका इस साल का वनडे में पांचवां शतक है, जबकि ओवरऑल छठा शतक है।

IND vs AUS 2nd ODI, Shubman Gill Century: इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली। शुभमन गिल ने 108.69 की स्ट्राइक रेट से 92 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। गिल और श्रेयस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मदद से टीम इंडिया का स्कोर 215 रन के पार पहुंच गई है।

Gill

शुभमन गिल ने जड़ा शतक। (फोटो- BCCI Twitter)

शुभमन ने साल का 5वां शतक जड़ा

2019 में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्ला चला। उन्होंने वनडे करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक जड़ा। यह उनका इस साल का पांचवां शतक है। इससे पहले शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो शतक जमाए थे, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक शतक जमा चुके हैं।

End of Feed