IND vs AUS: शेन वॉटसन ने बताया, कैसे भारतीय स्पिनर्स को काउंटर कर सकती है ऑस्ट्रेलिया टीम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 6, 2023, 12:09 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए एक मास्टरप्लान बताया है, जिससे न केवल वह भारतीय स्पिनर्स को टैकल कर सकते हैं बल्कि बड़ा स्कोर भी कर सकते हैं। वॉटसन ने इस दौरे पर रवींद्र जडेजा को सबसे खतरनाक गेंदबाज बताया। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 9 फरवरी से नागपुर में होने जा रहा है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय स्पिन गेंदबाजों को खेलने की बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया अश्विन की तरह गेंदबाजी करने वाले महेश पीठिया की गेंद पर अभ्यास कर रही है।

SHANE WATSON AND ASHWIN

शेन वॉटसन, पूर्व ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया

लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने भारतीय स्पिनर्स को काउंटर करने के लिए एक मास्टर प्लान बताया है, जिससे न केवल ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज, भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ अच्छे से खेल सकते हैं, बल्कि रन भी बना सकते हैं।

End of Feed