IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले क्या टीम इंडिया को मिला धोखा, पिच क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट से पहले पिच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टीम इंडिया को प्रैक्टिस के लिए पुरानी पिच दी गई थी जबकि ऑस्ट्रेलिया सोमवार से नए पिच पर अभ्यास करेगी।

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट 26-30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले जो खबर सामने आ रही है उससे साबित होता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मैच जीतने के लिए किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं करती। दरअसल मेलबर्न टेस्ट की तैयारी के टीम इंडिया पिछले दो दिन से अभ्यास कर रही है। इसके लिए उन्हें पुरानी पिच दी गई थी जबकि अब ऑस्ट्रेलिया को ट्रेनिंग के लिए नई पिच दी गई है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या जान-बूझकर टीम इंडिया के साथ ऐसा किया गया।

india vs australia

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-TNN)

आकाशदीप ने की थी शिकायत

इससे पहले तेज गेंदबाज आकाशदीप ने भी पिच को लेकर कहा था कि यह व्हाइट बॉल क्रिकेट की पिच है। उन्होंने कहा था कि जिस पिच पर टीम इंडिया ट्रेनिंग कर रही थी उस पर असमान उछाल थी।

End of Feed