IND VS AUS 5th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण रद्द हुआ 5वां टी20, टीम इंडिया ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
IND VS AUS 5th T20 LIVE Score, Australian Men’s Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard Online (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच) LIVE Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सूर्यकुमार यादव का विजयी अभियान जारी है।
IND VS AUS 5th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण रद्द हुआ 5वां टी20, टीम इंडिया ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
IND VS AUS 5th T20, (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच) लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला रद्द हो गया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। खराब रोशन के कारण खेल बाधित होने तक भारतीय टीम ने 4.5 ओवरों के खेल तक बगैर कोई विकेट गंवाए 52 रन बनाए थे। इससे पहले गाबा में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसका भारत की सलामी जोड़ी ने बखूबी जवाब दिया।
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों खिलाड़ियों ने पहले ही ओवर में तेजी से रन बनाने की अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। पहले ओवर की समाप्ति तक भारत के खाते में 11 रन थे। पारी के तीसरे ओवर में गिल ने चार चौके लगाकर टीम के स्कोर को और तेज गति दी। दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा उनका बखूबी साथ देते नजर आए।
खराब मौसम के चलते खेले रोके जाने तक, अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 23 रन बना चुके थे, जबकि शुभमन गिल ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए थे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI)- मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टॉयनिस, मिच ओवेन, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम जैम्पा, बेन ड्वारशियस।
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह।
AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला
बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला रद्द हो गया। इसके साथ ही 5 मैच की टी20 सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली।AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: ब्रिस्बेन में रुकी बारिश
ब्रिस्बेन में बारिश रुक चुकी है और जल्द मुकाबला शुरू हो सकता है। भारत ने 4.5 ओवर में 52 रन बना लिए हैं।AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: क्यों रोका गया है मैच
खराब मौसम के चलते रोका गया है मैच, मैच रोके जाने तक अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 23 रन बना चुके थे, जबकि शुभमन गिल ने 16 गेंदों में 29 रन बना लिए थे। जब खेल रोका गया तो बारिश नहीं हुई थी, लेकिन आकाशीय बिजली कड़कने की आशंका के मद्देनजर खुले क्षेत्रों में रहने को असुरक्षित माना गया। कुछ देर बाद यहां बारिश भी शुरू हो गई।AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: ब्रिस्बेन में हो रही है तेज बारिश
दोबारा मुकाबला शुरू होने में हो सकती है देरी। फिलहाल ब्रिस्बेन में तेज बारिश हो रही है। एक मुकाबला पहले ही रद्द हो चुका है। ऐसे में अगर यह मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ता है तो भारत 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लेगा।AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: खराब रोशनी के कारण रोका गया खेल
खराब रोशनी के कारण फिलहाल खेल रोक दिया गया है। खेल रोके जाने तक भारत ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 23 और गिल 29 रन बनाकर खेल रहे हैंAUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: आज के मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह।AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: बिना बदलाव के उतरी है ऑस्ट्रेलिया
AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैम्पाAUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: भारत की विस्फोटक शुरुआत
AUS बनाम IND, IND vs AUS Live Score: भारत ने तेज शुरुआत की है। पहले ओवर में गिल और अभिषेक ने 11 रन बटोरे हैं। हालांकि, अभिषेक को एक जीवनदान भी मिला है। 5 रन के स्कोर पर उन्हें यह जीवनदान मिला है।IND vs AUS Live Score: मिचेल मार्श ने जीता टॉस
मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
IND vs AUS Live Score: अभिषेक शर्मा रच सकते हैं इतिहास
अभिषेक शर्मा 1000 टी20 रन पूरा करने की दहलीज पर खड़े हैं। अगर वब 11 रन बना लेते हैं तो विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। उनकी बल्लेबाजी पर खास नजर रहेगी। पिछली पारी उनके करियर की सबसे धीमी पारी भी रही थी।IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI)- मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टॉयनिस, मिच ओवेन, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम जैम्पा, बेन ड्वारशियस।IND vs AUS Live Score: आज के मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह।IND vs AUS Live Score: मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1.15 बजे होगा। इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।IND vs AUS Live Score: आज है निर्णायक टी20 मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां और निर्णायक मुकाबला आज ब्रिसबेन में खेला जाएगा। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और उसके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। भारत लगातार दो मुकाबला जीत कर यहां पहुंचा है।
Junior Hockey World Cup 2025: आखिरी 11 मिनट में भारत ने लगाया गोल का 'चौका', अर्जेंटीना को हराकर 9 साल बाद जीता कांस्य पदक
Ashes 2025: एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, पैट कमिंस की वापसी
दिनेश कार्तिक की द हंड्रेड में एंट्री, लंदन स्पिरिट टीम के मेंटोर और बल्लेबाजी कोच बने
ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में बड़ा बदलाव, रोहित के ताज के करीब पहुंचे विराट
Who Won Yesterday Cricket Match (09 December, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs SA 1st T20,भारत ने आसानी से द.अफ्रीका को पहले टी20 में दी मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited