LIVE

IND W VS AUS W, T20 World Cup 2024 Highlights, Full Scorecard: करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया को मिला 9 रन से हार, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिकी सेमीफाइनल की आस

नवीन चौहानUpdated Oct 14, 2024, 11:04 IST

IND W VS AUS W, T20 World Cup 2024 Highlights, Full Scorecard: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2024 के अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 9 विकेट पर 142 रन बना सकी। भारतीय टीम की सेमीफाइनल की आस अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को खेले जाने वाले मुकाबले पर टिक गई है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

IND W VS AUS W, T20 World Cup 2024 Highlights, Full Scorecard: करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया को मिला 9 रन से हार, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिकी सेमीफाइनल की आस
IND W VS AUS W, T20 World Cup 2024 Highlights, Full Scorecard: करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया को मिला 9 रन से हार, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिकी सेमीफाइनल की आस

IND W vs AUS W , T20 World Cup 2024 Match Highlights, Full Scorecard: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए के खेले गए मुकाबले में करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए भारतीय टीम को 152 रन का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर के कप्तानी अर्धशतक की बदौलत 19 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाने में सफल रही। लेकिन अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन नहीं बना सकी। सदरलैंड ने आखिरी ओवर में केवल 4 रन दिए। भारतीय टीम ने अंतिम 6 गेंद में चार विकेट के साथ मैच भी गंवा दिया। टीम इंडिया की इस मुकाबले में हार के बाद सेमीफाइनल की आस सोमवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के परिणाम पर टिक गई हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम चार मैच में 4 जीत के साथ ग्रुप ए से सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली पहली टीम बन गई है।


महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए के अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना सकी। भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के विकेट लगातार लेते गए लेकिन रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ग्रेस हैरिस ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं उन्होंने 40(41) रन बनाए। वहीं तालिया मैक्ग्रा और एलिसा पैरी ने 32-32 रन की पारियां खेलीं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अहम मुकाबल आज शारजाह में खेला जाएगा। ग्रुप ए का ये मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो का हो गया है। टीम इंडिया के खाते में 3 मैच में 2 जीत और एक हार के साथ 4 अंक है और दूसरे पायदान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैच में तीन जीत के साथ पहले पायदान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। अगर भारतीय टीम ये मैच गंवा देती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचना पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग-11: IND W VS AUS W T20 Match Today)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजना सजीवन, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्‌डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग-11: (IND W VS AUS W T20 Match Today)
एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पैरी, एशले गार्डनर, फोब लिचफील्ड,, ताहलिया मैकग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट और टायला व्लामिनेक।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वूमेन आज के मैच का लाइव स्कोर टेलीकास्ट कहाँ देखें (IND-W vs AUS-W, India vs Australia Womens T20 World Cup Match Live telecast Online)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Australia Womens T20 World Cup Match On Tv)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs Australia Womens T20 World Cup Match Time)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 PM बजे होगा।

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है, और हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए IND W VS AUS W टी20 लाइव क्रिकेट मैच स्कोर पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी होगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 34 टी20 मैचों में से केवल 8 में जीत हासिल की है। 2018 और 2020 टी20 विश्व कप के ग्रुप-स्टेज मैचों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस महत्वपूर्ण मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट जानकारी के लिए आप इंड W VS AUS W टी20 लाइव स्कोर का अनुसरण कर सकते हैं।

OCT 13, 2024 23:08 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: चार मैच में चार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए के चार में से चार मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
OCT 13, 2024 23:03 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 9 रन से गंवाया मुकाबला

भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में 9 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत की 54 (47) रन की नाबाद पारी पर पानी फिर गया।
OCT 13, 2024 22:53 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: रन आउट हुईं अरुंधति रेड्डी

हरमनप्रीत कौर को स्ट्राइक देने की कोशिश में अरुंधति रेड्डी खाता खोले बगैर रन आउट हो गईं।
OCT 13, 2024 22:52 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत को लगा छठा झटका, बोल्ड हुईं पूजा वस्त्राकर

भारत को पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर छठा झटका पूजा वस्त्राकर के रूप में लगा। पूजा सदरलैंड की गेंद पर बोल्ड हो गईं। उन्होंने 9 (6) रन बनाए।
OCT 13, 2024 22:49 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 6 गेंद में रन

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकने के लिए आखिरी 6 गेंद में 14 रन बनाने हैं। हरमनप्रीत कौर 52(45) और पूजा वस्त्राकर 9(5) रन बनाकर खेल रही हैं। भारत ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं।
OCT 13, 2024 22:48 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: हरमनप्रीत कौर ने जड़ा कप्तानी अर्धशतक

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दबाव में 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जीवित रखा है।
OCT 13, 2024 22:44 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 124 रन

पारी के 18वें ओवर में भारतीय टीम ने 12 रन बटोरे। जीत के लिए टीम इंडिया को 12 गेंद में 28 रन बनाने हैं। 18 ओवर में टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 45 (42) और पूजा 2 (2) रन बनाकर खले रही हैं।
OCT 13, 2024 22:41 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 17 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 112 रन

भारतीय टीम ने जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 18 गेंद में 40 रन और बनाने हैं।
OCT 13, 2024 22:40 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: रन आउट हुईं ऋचा घोष

दीप्ति शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आईं ऋचा घोष रन आउट हो गईं। वो अपना खाता नहीं खोल पाईं।
OCT 13, 2024 22:37 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 16 ओवर में बनाए 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन

भारतीय टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर मैदान पर हैं।
OCT 13, 2024 22:36 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत को लगा चौथा झटका, दीप्ति लौटीं पवेलियन

जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को चौथा झटका पारी के 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। छक्का जड़ने की कोशिश में दीप्ति शर्मा मोलीनॉक्स की गेंद पर कैच दे बैठीं। उन्होंने 29 (25) रन बनाए। 110 के स्कोर पर भारत ने चौथा विकेट गंवाया।
OCT 13, 2024 22:32 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 15 ओवर में बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन

भारतीय टीम ने जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। दीप्ति 25 (23) और हरमनप्रीत कौर 27 (31) रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए भारत को 30 गेंद में 53 रन और बनाने हैं।
OCT 13, 2024 22:23 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 13 ओवर में बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन

भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं जीत के लिए उसे 42 गेंद में 70 रन और बनाने हैं। दीप्ति 17 और कौर 19 रन बनाकर खेल रही हैं।
OCT 13, 2024 22:22 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 12 ओवर में बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन

भारतीय महिला टीम ने जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 17 (21) और दीप्ति शर्मा 16 (14) रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए भारत को 48 गेंद में 73 रन और बनाने हैं।
OCT 13, 2024 22:16 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 11 ओवर में बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन

टीम इंडिया ने जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। कौर 14 और दीप्ति 15 रन बनाकर खेल रही हैं।
OCT 13, 2024 22:11 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 60 गेंद में 85 रन और बनाने हैं। मैदान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा मोर्चा संभाले हुए हैं। हरमनप्रीत 9 और दीप्ति 12 रन बनाकर खेल रही हैं।
OCT 13, 2024 22:05 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 9 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 63 रन

भारत ने जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 7 और दीप्ति 10 रन बनाकर खेल रही हैं।
OCT 13, 2024 21:58 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने 8 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 57 रन

टीम इंडिया ने जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। दीप्ति शर्मा 7 और हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर खेल रही हैं।
OCT 13, 2024 21:56 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत को लगा तीसरा झटका, जेमिमा बनीं शूट का शिकार

भारतीय टीम को तीसरा झटका मेगन शूटने पारी के सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जेमिमा बाउंड्री पर लपकी गईं। उन्होंने 16 (12) रन की पारी खेली। इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 47 रन हो गया।
OCT 13, 2024 21:50 IST

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत ने पॉवरप्ले में बनाए 2 विकेट पर 41 रन

भारत ने जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पॉवरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। जेमिमा 11 (8) और हरमनप्रीत कौर 1(3) रन बनाकर खेल रही हैं।