अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर टेस्ट में हार का सामना करने के बाद अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में कंगारुओं को करारा जवाब दिया है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए 480 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम के बल्लेबाजों ने वो कारनामा कर दिखाया जो भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ।
अक्षर पटेल और विराट कोहली
रोहित-गिल ने दिलाई अर्धशतकीय शुरुआत
भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक पहले से छठे विकेट के लिए कम से कम 100 गेंद खेलकर अर्धशतकीय साझेदारी का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के लिए अहमदाबाद टेस्ट में अर्धशतकीय साझेदारियों का आगाज कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 गेंद में 74 रन की साझेदारी हुई।
पुजारा गिल के बीच हुई शतकीय साझेदारी
इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर कारवां आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 248 गेंद में 113 रन जोड़े। पुजारा के 42 रन बनाकर आउट होने पर ये साझेदारी टूट गई।
विराट-गिल के बीच हुई 58 रन की साझेदारी
पुजारा के आउट होने के बाद शुभमन गिल को विराट कोहली का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 100 गेंद में 58 रन जोड़े। 128 रन की शानदार पारी खेलने के बाद गिल एलबीडब्लू हो गए।
विराट जडेजा ने जोड़े 64 रन
गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिे 170 गेंद में 64 रन जोड़े। जडेजा के 28 रन की पारी खेलकर आउट होते ही ये साझेदारी टूट गई।
भरत-विराट ने जोड़े पांचवें विकेट के लिए 84 रन
जडेजा के पवेलियन लौटने के बाद विराट को विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत का साथ मिला। भरत ने तेजी से 88 गेंद में 44 रन की पारी खेलकर विराट के साथ 180 गेंद में 84 रन जोड़े। वो दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए और अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।
अक्षर विराट ने छठे विकेट लिए जोड़े आतिशी अंदाज में 162 रन
भरत के आउट होने के बाद विराट को दूसरे छोर से फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल का साथ मिला। अक्षर पटेल ने एक बार फिर आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंद में 79 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान विराट के साथ छठे विकेट के लिए 162 रन 215 गेंद में जोड़े। विराट और अक्षर के छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी करते ही
