IND vs AUS 1st ODI Pitch Report Perth Weather Forecast : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Ind vs Aus 1st ODI Pitch Report Today Match In Hindi: आज (19 अक्टूबर, 2025) से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने जा रहा हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया पहली बार वनडे क्रिकेट में नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह पहली सीरीज भी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जनवरी 2025 में खेला सिडनी टेस्ट दोनों के करियर का आखिरी टेस्ट साबित हुआ। हालांकि इसके बाद दोनों चैंपिंयस ट्रॉफी में टीम को चैंपियन बनाकर लौटे। सात महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में दोनों खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में कैसा रहेगा पिच का हाल? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

India Australia First ODI, Ind vs Aus 1st ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (19 अक्टूबर, 2025) से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने जा रहा हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया पहली बार वनडे क्रिकेट में नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह पहली सीरीज भी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जनवरी 2025 में खेला सिडनी टेस्ट दोनों के करियर का आखिरी टेस्ट साबित हुआ। हालांकि इसके बाद दोनों खिलाड़ी चैंपिंयस ट्रॉफी में टीम को चैंपियन बनाकर लौटे। सात महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में दोनों खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। टीम इंडिया की कमान जहां युवा कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill) के हाथों में है वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी अनुभवी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं।

IND vs AUS 1st ODI Pitch Report Perth

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहले वनडे मैच पिच और वेदर रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच वनडे में भिड़ंत (Ind vs Aus Head to Head in ODI)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के पहले वनडे के आगाज से पहले दोनों टीमों के इस फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 152 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 58 और ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेले गए 10 एकदिवसीय मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर दोनों के बीच कुल 54 मैच खेले गए हैं जिसमें से टीम इंडिया को 14 में और ऑस्ट्रेलिया को 38 वनडे मैच में जीत मिली जबकि 2 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। इन आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में दबदबा नजर आता है।

End of Feed