IND vs AUS 5th Test Pitch Report: भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 5th Test Pitch Report In Hindi: ऑस्ट्रेलिया और मेहमान टीम इंडिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मोड़ आ चुका है। शुक्रवार से दोनों टीमों के बीच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। इस टेस्ट मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया 2-1 की बढ़त हासिल कर चुका है और दबाव टीम इंडिया पर होगा। भारत को ये सीरीज ड्रॉ कराने के लिए सिडनी में जीत दर्ज करनी ही होगी। आइए जानते हैं पांचवें टेस्ट की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होगा पांचवां टेस्ट
  • सिडनी में खेला जाएगा सीरीज का अंतिम मुकाबला

IND vs AUS 5th Test Pitch Report In Hindi: अबबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए आयोजित हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले की बारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच शुक्रवार से सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच शुरू होगा। ये मुकाबला सिडनी (Sydney) में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर दोनों टीमों अलग-अलग मकसद के लिए खेलेंगी। सीरीज में 2-1 की बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां सीरीज में 3-1 के अंतर से जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम को सिडनी टेस्ट जीतकर सीरीज ड्रॉ कराना चाहेगी ताकि ट्रॉफी उनके पास ही रही क्योंकि तकरीबन एक दशक से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भारत का कब्जा ही रहा है। पांचवें टेस्ट में भारत का कप्तान कौन होगा इस पर संदेह की स्थिति बनी हुई है, लेकिन फिलहाल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ही संभावित प्लेइंग-11 का कप्तान माना जा सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) करेंगे। पांचवां टेस्ट भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा।

IND vs AUS 5th Test Pitch Report Today Match

भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवें टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलियाई टीम और टीम इंडिया के बीच खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने की टक्कर के मौजूदा आंकड़े कहां तक पहुंचे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 111 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 47 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम विजयी रही है, 33 बार टीम इंडिया जीती है, 30 मैच ड्रॉ रहे हैं जबकि 1 मैच टाई भी रह चुका है। बात अगर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों की करें तो, यहां पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 56 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 32 बार टीम इंडिया को शिकस्त दी है। जबकि भारत सिर्फ 10 बार यहां जीत दर्ज कर सका है और 14 मैच ड्रॉ रहे हैं।

End of Feed