IND vs AUS 2nd T20 Pitch Report, Weather: भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे T20I मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 26, 2023, 12:04 PM IST

IND vs AUS 2nd T20 Pitch Report, Greenfield International Stadium and Thiruvananthapuram weather forecast Today: आज (26 November 2023) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा टी20 मैच तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और त्रिवेंद्रम के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2023
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच आज
  • तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा मुकाबला

IND (India) vs AUS (Australia) 2nd T20 Pitch Report and Thiruvananthapuram Weather Forecast Today Match: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज खेला जाएगा। ये मुकाबला तिरुवनन्तपुरम (केरल) के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज करके भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

IND vs AUS 2nd T20I Pitch Report

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

वनडे विश्व कप 2023 के बाद शुरू हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विजयी आगाज किया। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसमें जोश इंग्लिश का बेहतरीन शतक शामिल था। इसके बाद 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव (80) और ईशान किशन (58) के दम पर भारत को जीत के ट्रैक पर रख दिया। मैच अंतिम ओवर और फिर अंतिम गेंद तक गया जहां रिंकू सिंह (14 गेंदों में नाबाद 22 रन) ने टीम इंडिया को एक शानदार जीत तक पहुंचाया।

End of Feed